Huge Explosion In Army Ammunition Along Teesta River In Sikkim: सिक्किम में आसमानी आफत के बाद अब ‘बारूदी’ बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार को सिक्किम के रंगपो में तीस्ता नदी के किनारे बाढ़ के पानी में बहकर आए गोला-बारूद में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, धमाके में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। तीस्ता किनारे विस्फोट के बाद अब ‘बारूदी’ बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
दरअसल, मंगलवार की रात अचानक आई बाढ़ के बाद बारदांग में तीस्ता नदी के किनारे सेना का कैंप था। कैंप में सेना की करीब 40 गाड़ियां खड़ी थी। बाढ़ के पानी में सेना की ये गाड़ियां बह गईं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्मी कैंप में सेना का गोला बारूद भी था, जो बाढ़ के पानी में बह गया। शुक्रवार को तीस्ता नदी किनारे बहकर आए सेना के गोला बारूद में अचानक जोरदार धमाका हो गया। अब आशंका है कि बाढ़ के पानी में बहा सेना का गोला बारूद धमाका कर सकता है।
बता दें कि गुरुवार को जलपाईगुड़ी में एक मोर्टार बच्चे के हाथ लगा, उन्होंने इसे खिलौना समझ लिया और घर लेकर आ गए। इसी दौरान मोर्टार में धमाका हो गया, जिससे एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। बता दें कि इंडियन आर्मी की ओर से सूचना जारी की गई थी कि अगर किसी को बाढ़ के पानी में बहकर आए गोला-बारूद या फिर हथियार दिखता है, तो उसके बारे में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
सिक्किम में बाढ़ से अब तक 40 की मौत
उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी हो गई, जिससे बाढ़ आ गई। बाढ़ से अब तक सेना के जवानों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। सिक्किम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमएएन) के अनुसार, लगभग 25,100 लोग भी इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आपदा से हुए नुकसान के बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को सूचित किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री तमांग ने राज्य में आई बाढ़ से मरने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। उन्होंने राहत शिविरों में शरण लिए हुए सभी लोगों को 2,000 रुपये की तत्काल राहत देने की भी घोषणा की।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines