IMD weather prediction: आज दिन में मौसम साफ रहेगा या ठंडी हवाएं चलेंगी? सुबह घना कोहरा रहेगा या दिन में सूरज चमकेगा। एक क्लिक में हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर यह पता कर लेते हैं। लेकिन indian meteorological department जो यह इंफॉर्मेशन देता है वह यह सब कैसे और कहां से पता करता है? आइए इस आर्टिकल में आपको इस बारे में पूरी डिटेल देते हैं।
प्रेडिक्शन के होते हैं यह 4 फॉर्मेट
पहले तो आप यह जान लें की मौसम विभाग के प्रेडिक्शन के 4 फॉर्मेट होते हैं। पहला इमीडिएट इंफॉर्मेशन जो अगले 24 घंटे के लिए होती है। इसके बाद शॉट टर्म यानि जो अगले एक से तीन दिन के भीतर के बारे में बताया जाता है। इसके बाद मिडियम टर्म चार से दस दिन के मौसम की जानकारी और एक्सटेंडेड पीरियड 10 से ज्यादा दिन के मौसम का हाल बताया जाता है।
बारिश, हवा, नमी, कोहरा हर चीज का पता लगने के लिए अलग उपकरण
मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बारिश, हवा, नमी, कोहरा, सूरज की गर्मी आदि पता करने के लिए कई आधुनिक इक्विपमेंट होते हैं। इन सब से हवा की स्पीड, एटमॉस्फेयर और जमीन का तापमान, नमी आदि का पता लगाया जाता है। उनका कहना था कि सेटेलाइट, एयरबैलून और अलग-अलग जगह लगे इक्विपमेंटों से कई तरह का डाटा एकत्रित होता है। जिससे भविष्यवाणी की जाती है।
उत्तर भारत के 6 राज्यों में पारा सामान्य से नीचे, लुधियाना में सबसे कम 2.5 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। दिल्ली के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से -3.0 डिग्री कम है। इसी तरह पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से -3.1 डिग्री कम है।
अगले कुछ दिन इन राज्यों में ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा यहां 15 व 16 जनवरी को गंभीर ठंड रहेगी। वहीं, 15 और 16 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे रहने का अनुमान है। यहां सुबह घना कोहरा पड़ने के बाद दिन में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बिहार राजस्थान, हिमाचलप्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में ठंड से राहत मिलने का अनुमान है।
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
34 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
53 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines