Indian Airforce officer Niharika Handa Post Viral: आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों देश की रक्षा को समर्पित है। जमीन, आसमान और समुद्र के अंदर हजारों सैनिक तैनात है। अब तो तीनों सेनाओं में महिलाओं की भी भर्ती होने लगी है। हर साल हजारों नौजवान तीनों सेनाओं में भर्ती का हिस्सा बनते हैं। देशसेवा करने का संकल्प लेते हैं। हालांकि ज्यादातार शादी से पहले ही देशसेवा को समर्पित हो जाते हैं। आगे चलकर शादी करते हैं और फिर पीढ़ी दर पीढ़ी उनके परिवार में देशसेवा का ट्रेंड चलता रहता है। देश में कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी पीढ़ियां देशसेवा को समर्पित हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं देश की रक्षा के तैनात बच्चों का जीवन कैसा होता है? वे कैसी लाइफ जीते हैं, इसे लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है…
यह भी पढ़ें: अमेरिका दुनिया का 15वां सबसे कामुक देश, खुलासा- एक अमेरिकी जिंदगी में 10 लोगों से करता है सेक्स
फौजियों और उनके बच्चों की तारीफ की
पोस्ट भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर निहारिका हांडा की है, जिसमें उनकी बेटे को गोद में उठाए हुए की फोटो भी है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक घर में रहते कई साल हो जाते हैं तो उससे लगाव हो जाता है। जब किसी कारण से उसे छोड़कर जाना पड़ता है तो काफी दुख होता है। यह दुख हमारे बच्चे अकसर बर्दाश्त करते हैं। ऐसे में उनके दिल पर क्या गुजरती होगी, यही बताने की कोशिश निहारिका ने अपनी पोस्ट में की है। निहारिका ने लिखा कि डिफेंस फैमिली में पैदा हुए बच्चे का जीवन किस तरह से आकार लेता है। उन्होंने डिफेंस में काम करने वाले और उनके बच्चों की हिम्मत की तारीफ की।
यह भी पढ़ें: Namo Bharat मेट्रो से कितनी अलग और स्पेशल, ट्रेन के प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच में क्या अंतर?
लोगों ने कमेंट करके पोस्ट को सराहा
पोस्ट में निहारिका हांडा ने लिखा कि फौजियों के बच्चे वास्तव में सबसे ताकतवार होते हैं। उन्हें अकसर घर बदलना पड़ता है। स्कूल, पड़ोस और दोस्त बदलने पड़ते हैं। दोस्तों, जानकारों और रोज की दिनचर्या को अलविदा कहना आसान नहीं होता। नया स्कूल, नया पड़ोस, कभी नया शहर और कभी नया देश आसान नहीं होता। सभी फौजियों और उनके बच्चों को सलाम, क्योंकि अपने साहस और समर्थन से, वे देशसेवा करते हैं और मुझे इस पर गर्व है। लिंक्डइन पर शेयर हुए इस पोस्ट को 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोगों ने कमेंट करके निहारिका की बात से सहमति जताई और कहा कि फौजियों के बच्चे अच्छे इंसान बनते हैं।
एक यूजर ने लिखा कि एक फौजी बच्चे के रूप में, मैं इस पोस्ट के प्रत्येक शब्द से पूरे दिल से जुड़ सकता हूं। सैन्य जीवन ने हमारे अंदर लचीलापन और अनुकूलनशीलता की भावना पैदा करता है।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
1 hr agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
3 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
12 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
13 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
14 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines