Hindenburg Report Update: बीजेपी ने सोमवार को हिंडनबर्ग को लेकर लगाए गए राहुल गांधी के आरोपों पर जवाबी हमला बोला है। राहुल गांधी की अंपायर समझौतावादी टिप्पणी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने क्रिकेट के उदाहरण के जरिए ही उन पर तंज कसा है। हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेबी अध्यक्ष माधुरी बुच की अडाणी ग्रुप की कंपनियों में हिस्सेदारी है। ये हिस्सेदारी उन कंपनियों में जिस पर हिंडनबर्ग ने पिछले साल सवाल उठाए थे।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर केंद्र सरकार और सेबी अध्यक्ष माधुरी बुच पर हमला बोला था। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की जांच संसदीय समिति से कराने की मांग की थी। अब इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता केसवन ने जवाबी हमला बोला है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा कि कांग्रेस भारत की फाइनेंसियल सिस्टम को अस्थिर करना चाहते हैं।
कांग्रेस अपने मिशन में कामयाब नहीं होगी
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस रिपोर्ट की तुलना क्रिकेट से की है। उन्होंने ये तुलना ठीक वैसे ही की है जैसे एक बार ग्रेग चैपल ने भारतीय क्रिकेट के साथ किया था। यह हिट एंड रन हिंडनबर्ग और कुटिल कांग्रेस-इंडिया गठबंधन है जो हमारे शेयर बाजार को अस्थिर और भारत के फाइनेंसियल सिस्टम को खत्म करना देना चाहते हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस का पीएम मोदी को कमजोर करने का मिशन कामयाब नहीं होगा। उन्होंने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को न सिर्फ मजबूत बल्कि स्थिर और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाया है।
ये भी पढ़ेंः वक्फ बोर्ड की 60 हजार प्रोपर्टी पर लटकी तलवार, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
रविशंकर प्रसाद ने भी साधा निशाना
इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर चिट राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को मिलने वाले चिटों के बारे में क्या किया जाना चाहिए? वे पूरे शेयर बाजार को ध्वस्त करना चाहते हैं। छोटे निवेशकों के पूंजी निवेश को रोकना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः NIRF Rainking 2024: IIT मद्रास छठी बार देश का बेस्ट इंस्टीट्यूट, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
5 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines