नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो के एक विमान से उतार दिया गया। खेड़ा रायपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। तभी उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारा गया। अब खबर आ रही है कि पवन खेड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पवन खेड़ा गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस पर दोपहर 3 बजे से सुनवाई शुरू हुई। अभिषेक मनु सिंघवी ने याचिका दायर की थी। पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत मिल गई है।
दिल्ली पुलिस का दावा है कि नियमों के तहत असम पुलिस की अपील पर ये कार्रवाई की गई है। असम पुलिस के प्रवक्ता सुशांत भुयन ने बताया कि पवन खेड़ा के खिलाफ कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बुधवार रात केस दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद हम उन्हें असम लाएंगे। उन्होंने बताया कि असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि हाल ही में गौतम अडानी मुद्दे पर सरकार पर हमला करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र दामोदरदास मोदी को नरेंद्र गौतमदास मोदी के रूप में संदर्भित करने के लिए पवन खेड़ा की आलोचना की गई थी।
रणदीप सुरजेवाला बोले- नहीं दिखाया गिरफ्तारी वारंट
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज हम कांग्रेस अधिवेशन के लिए रायपुर जा रहे थे, तो हमारे सहयोगी पवन खेड़ा को बताया गया कि वह अपना सामान छोड़ गए हैं, लेकिन उनके पास कोई सामान नहीं है। फिर पुलिस आई और कहा कि असम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रणदीप ने कहा कि हमने उनसे गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कहा लेकिन उन्होंने कोई आदेश नहीं दिखाया। यह पूरी तरह से अवैध है असम और दिल्ली पुलिस ने हमारी फ्लाइट को जबरन रोका है।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
17 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
46 mins agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
2 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
3 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
4 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
12 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines