HDFC Credit Card New Rules: डिजिटल इंडिया के जमाने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अमूमन सभी करते हैं। हालांकि अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के शुल्क में बदलाव करने का फैसला लिया है। बैंक के ये नए नियम 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे।
ऐप से भुगतान करने पर
एचडीएफसी बैंक किसी तीसरे ऐप की मदद से किए गए लेन-देन पर 1 फीसदी तक का शुल्क लगाएगा। पेटीएम, चेक, मोबीक्विक और फ्रीचार्ज जैसे ऐप से भुगतान करने पर बैंक 1 प्रतिशत का शुल्क लगेगा। इस शुल्क की अधिकतम सीमा 3,000 रुपये तक होगी।
ईंधन खरीदने पर
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से अगर आप 15,000 रुपये से अधिक का ईंधन खरीदते हैं तो इसपर 1 प्रतिशत का शुल्क लिया जाएगा। शुल्क की अधिकतम सीमा 3,000 रुपये होगी।
यह भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12 घंटे में हुई 70 मिमी बरसात, ट्रैफिक जाम से मचा हाहाकार
उपयोगिता का लेन-देन
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से उपयोगिताओं पर भी शुल्क लिया जाएगा। 50 हजार से अधिक के लेन-देन पर 1 प्रतिशत शुल्क निर्धारित किया गया है। ये शुल्क प्रति लेन-देन 3,000 रुपये तक होगा। हालांकि बीमा को उपयोगिताओं से अलग रखा गया है इसलिए बीमा के लेन-देन पर ये शुल्क मान्य नहीं होगा।
शैक्षिक लेन-देन पर भी लगेगा शुल्क
कई लोग शिक्षा से जुड़ी सेवाएं लेने के लिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद से शैक्षिक लेन-देन करते हैं तो आपको भी 1 फीसदी तक शुल्क चुकाना होगा। इस शुल्क की अधिकतम सीमा 3000 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक भुगतान के लिए शुल्क नहीं लगेगा।
शुल्क में अन्य बदलाव
अंतर्राष्ट्रीय करेंसी के लेनदेन पर 3.5 प्रतिशत मार्कअप शुल्क, ईजी-ईएमआई का भुगतान करने पर 299 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क और खुदरा या नकद लेनदेन के दौरान बकाया राशि का भुगतान करने पर 3.75 फीसदी का वित्त शुल्क लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
हाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 mins agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
23 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
1 hr ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
1 hr agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
2 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines