भारत ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोषों का बदला ले लिया। भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाकर पाकिस्तान भी अटैक करने की नापाक कोशिश कर रहा है, जिसे भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। इस बीच भारत के जांबाज जवानों ने हार्पी ड्रोन से पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम यूनिट को तबाह कर दिया, जिससे चीन की भी टेंशन बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि क्या है Harpy ड्रोन सिस्टम?
इगल की तरह टारगेट पर करता है अटैक
इजराइल की एरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने इस Harpy ड्रोन सिस्टम को तैयार किया है, जो सर्विलांस और मिसाइल दोनों के रूप में काम करता है। हार्पी ड्रोन के पास 9 घंटे तक बिना ब्रेक उड़ान भरने की क्षमता है और 200 किमी ऑपरेशनल रेंज है। हार्पी ड्रोन आसमान में मंडराता है और इगल की तरह टारगेट पर अटैक करता है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान पर भारत की वाटर ‘स्ट्राइक’, चिनाब नदी का पानी छोड़ा, सामने आया Video
ऑटोमेटिक तरीके से काम करता है हार्पी ड्रोन
हार्पी ड्रोन ऑटोमेटिक तरीके से काम करता है और खुद ही अपने टारगेट की खोज, पहचान एवं ट्रैकिंग करता है। ड्रोन के जरिए 23 किलो तक विस्फोटक भेजा जा सकता है और भारतीय सेना की ओर से आसानी से इसे एक सीलबंद कैनिस्टर से लॉन्च किया जा सकता है। इस ड्रोन को सर्विलांस मोड से अटैक मोड में लाने में ज्यादा परेशानी या दिक्कत नहीं होती है।
जानें कितना ताकतवर होता है हार्पी ड्रोन
हार्पी ड्रोन में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल, इंफ्रारेड और फॉरवर्ड लुकिंग इंफ्रारेड सेंसर लगे होते हैं। कलर सीसीडी कैमरे और एंटी रडार होमिंग के जरिए दुश्मन को ढूंढने और उसे मार गिराने में मदद मिलती है। भारत ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने में इसी हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया। भारत की ताकत को देखकर न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि उसके दोस्त चीन की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि चीन ने पाकिस्तान को HQ 9 एयर डिफेंस सिस्टम दिया था।
यह भी पढ़ें : भारत ने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9, लाहौर और रावलपिंडी में ड्रोन से बड़ा हमला
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
6 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
7 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
7 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
9 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
11 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
11 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
12 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
15 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines