अमेरिका में ट्रंप सरकार ने H-1B वीजा नियमों में जो बदलाव किए, उसने सैकड़ों भारतीयों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. H-1B वीजा होल्डर जो भारतीय दिसंबर में अपना वर्क परमिट रिन्यू करने के लिए देश वापस लौटे थे, वो भारत में ही फंसे रह गए. नए नियमों का हवाला देते हुए अमेरिकी दूतावास ने उनकी अपॉइंटमेंट रद्द कर दी और महीनों बाद की नई तारीख दे दी. वीजा में हो रही देरी की वजह से गूगल समेत कई कंपनियां विदेश में काम करने वालों अपने कर्मचारियों को देश छोड़कर ना जाने की सलाह दे रही है.
गूगल ने जारी की चेतावनी
वीजा मिलने में हो रही देरी के चलते गूगल कंपनी ने अपने कुछ कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए अमेरिका से बाहर ट्रैवल ना करने को कहा है. गूगल का कहना है कि अगर वो अमेरिका से बाहर यात्रा करते हैं, तो वो लंबे वक्त तक वहां फंसे रह सकते हैं. गूगल हर साल करीब 1 हजार H-1B वीजा होल्डर्स को जॉब पर रखता है. वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि 15 से 26 दिसंबर के बीच अपॉइंटमेंट के लिए अचानक लिए गए इस फैसले से हजारों भारतीय नागरिक प्रभावित हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Trump Expands Travel Ban: अब अमेरिका में एंट्री और भी मुश्किल, जानिए ट्रंप ने और किन देशों पर लगाया ट्रैवल बैन?
वीजा में क्यों हो रही है देरी?
अमेरिका की नई वीजा पॉलिसी की वजह से अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल किया जा रहा है. पॉलिसी के मुताबिक एजेंसियां वीजा आवेदन की सोशल मीडिया बैकग्राउंड की जांच करती हैं. अमेरिका उन आवेदकों की जांच कर रहा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं.
H-1B वीजा के खिलाफ है ट्रंप सरकार
H-1B वीजा को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही सख्त हैं. अमेरिका में आकर काम करने वालों को ये वीजा दिया जाता है, जिनमें 70% से ज्यादा लोग इंडियन होते हैं. ट्रंप सरकार शुरू से इस वीजा पॉलिसी के खिलाफ रही है, इसी कड़ी में उन्होंने नए H-1B वीजा आवेदनों पर सितंबर में 1 लाख डॉलर की फीस लगा दी थी. ट्रंप का ये फैसला अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए एक बड़ा झटका था.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B वीजा की एक लाख डॉलर फीस के खिलाफ कोर्ट पहुंचे 19 अटॉर्नी जनरल
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines