Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के चलते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। यहां पिछले दो दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार शाम पीएम बावला पहुंचे।
यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बावला, साणंद आदि आसपास के इलाकों में किसानों के लिए भाजपा की सरकार ने कई विकासकारी योजना शुरू की। जिसका असर यह रहा कि इन जिलों के किसानों को पैसे गिनने की मशीन तक लानी पड़ी। आगे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग रिक्शे में बोरियां भरकर चार चूड़ियों वाली गाड़ी लेने पहुंच गए।
5P क्या है
पीएम मोदी ने आज गुजरात में चार सभाएं की। प्रधानमंत्री ने पहले पालनपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां से वह मोडासा पहुंचे। फिर आगे वह देहगाम और फिर बावला में चुनावी सभा की। इस दौरान पालनपुर पहुंचे पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं पालनपुर आता हूं तो मेरा ध्यान 5P पर जाता है। पीएम ने कहा कि 5P का मतलब पर्यटन, पर्यावरण, पानी, पशुधन और पोषण से है जो कि विकसित गुजरात और पालनपुर में दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आप इस जगह को ध्यान से देखेंगे तो पता लगेगा कि मेरे दिल में मेरे बनासकांठा और मेरे गुजरात के लिए और पूरे भारत के लिए कितना सीधा रोडमैप है।
गुजरात ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने जा रहा
पीएम ने रैली में कहा कि भारत पूरी दुनिया में पर्यावरण में अपना नाम रोशन कर रहा है। हम इस बात को बदलने की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं कि भारत दुनिया का माहौल खराब करेगा। उन्होंने कहा कि राधनपुर के पास जब सोलर पार्क बना तो सभी हैरान रह गए, लेकिन अब हर कोई इसे देखने आता है। यह हमारा गुजरात ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने जा रहा है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
इससे पहले पीएम ने बुधवार को भावनगर में रैली में कहा- कांग्रेस ने पानी के लिए दो काम किए। एक तो राजनीतिक संबंध हो तो हैंडपंप लगवाओ और दूसरा काम हो तो टैंकर चलाओ। उन्होंने कहा- जब मैंने पाइप लाइन से पानी देने की बात कही तो कांग्रेस के कुछ लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया, लेकिन मैंने तकनीक से खारे पानी को मीठा बनाया।
सुरक्षा में चूक हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा में चूक हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बावला में हुई रैली में NO Drone Flying zone था। लेकिन सुरक्षाकर्मियों को यहां एक ड्रोन दिखई दिया। ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे शूट कर दिया। मौके पर बॉम्ब डिस्पोजल टीम व अन्य जांच दल पहुंचा। कुछ लोग बिना परमिशन ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक इस मामले में 3 लोगो को गिरफ्तार किया गया है और IPC की धारा 128 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस ड्रोन का इस्तेमाल वीडियोग्राफी के लिए किया जा रहा था।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
2 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
3 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines