Shashi Tharoor On GST Reforms: देश में 8 सितंबर को लागू हुए नए जीएसटी रिफॉर्म्स ने लोगों को राहत पहुंचाई है। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में भी जीएसटी बदलावों को लेकर चर्चाएं हो रही है। वहीं, अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस पर बयान देते हुए कहा है कि वे इस फैसले का स्वागत करते हैं। नए टैक्स स्लैब से देश की जनता को फायदा होगा। ये पुराने टैक्स स्लैब की तुलना में ज्यादा सरल और निष्पक्ष है। मगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जून खड़गे का बयान इससे अलग क्यों है?
क्या बोले कांग्रेस सांसद?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को ANI से बातचीत में कहा की उनकी पार्टी कांग्रेस लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी। जीएसटी दरों में बदलाव लोगों को राहत देगा और कारोबारियों के लिए भी बेहतर होगा। वे कहते हैं कि चार दरों से कम दो या सिर्फ 1 टैक्स स्लैब पर्याप्त है। चार दरें भ्रामक और कठीन थी। बदलाव के बाद से अब टैक्स 4 स्लैब की जगह सिर्फ 5 और 18% के दो जीएसटी स्लैब रहेंगे।
ये भी पढ़ें-आतंकी साजिश के खिलाफ NIA का एक्शन, 6 राज्यों के 20 ठिकानों पर छापेमारी
सभी के लिए बेहतर नई व्यवस्था
22 सितंबर से लागू होने वाली नई दरों से लोग खुश है। पहले लोग नाखुश थे इसलिए, अब मुझे लगता है कि ये निष्पक्ष व्यवस्था हैं और उम्मीद है कि सभी के लिए बेहतर भी होगी। शशि थरूर आगे कहते हैं कि जनता के हक के लिए की जाने वाली बदलाव लाभकारी होने चाहिए।
क्या ट्रंप के दबाव से बदला गया टैक्स स्लैब?
दरअसल, कुछ दिनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने GST दरों में बदलाव पर कहा था कि जब चुनाव नजदीक है और ट्रंप का दबाव पड़ रहा है तो केंद्र सरकार टैक्स स्लैब में बदलाव कर रही है। अमेरिकी टैरिफ पर बोलने के बाद उन्होंने पीएम मोदी की भी आलोचना की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा जीएसटी पर दी गई प्रतिक्रिया और शशि थरूर की प्रतिक्रिया एक-दूसरे से अलग है।
ये भी पढ़ें-संसद में पीएम मोदी का सांसदों को संदेश : जनता से जुड़े रहें, कॉरपोरेट एजेंडे से बचें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines