हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सरकार ने घोषित किया आतंकी, UAPA के तहत बड़ा एक्शन

Gangster Goldy Brar Terrorist UAPA: मंत्रालय ने कहा है कि गोल्डी बराड़ खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है और भारत में हुई कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

विज्ञापन

Goldy Brar Declared As Terrorist: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उसे यूएपीए (UAPA) के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले का मास्टरमाइंड है और इस समय कनाडा में छिपा हुआ है। उसने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में पंजाब के मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बराड़ मोस्ट वांटेड क्रिमनल है।

गृह मंत्रालय ने जारी नोटिस में कहा है कि गोल्डी बराड़ खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है और भारत में हुई कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। नोटिस में कहा गया है कि वह राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्या के दावों को पोस्ट करने और फिरौती मांगने में शामिल था।

यह भी पढ़ें-UN के सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज में जयशंकर का भाषण, ऐसा क्या बोले थे भारत के विदेश मंत्री?

विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा है कि वह सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गोला-बारूद, हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तस्करी करने और शूटर्स को इसकी सप्लाई करने में शामिल था। वह और उसके सहयोगी भारत विरोधी गतिविधियों की साजिश रचने में शामिल थे।

कौन है गोल्डी बराड़

विज्ञापन

बता दें कि गोल्डी बराड़ लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद इंटरपोल गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है। उसके ठिकानों पर पुलिस की रेड भी पड़ी थी। बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहेब का रहने वाला है। पंजाब में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। उसने 2022 में डेरा अनुयायी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी।

खालिस्तानी आतंकियों के साथ मिलकर करता है काम

विज्ञापन

गोल्डी बराड़ को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का राइट हैंड भी कहा जाता है। विश्नोई गैंग के गूर्गों ने उसके इशारे पर ही मूसेवाला की हत्या की थी। वह 2021 में कनाडा भाग गया था और इस समय वहीं आपराधिक गतिविधियों को संचालित करता है। वह खालिस्तानी आतंकियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। हाल ही में गृह मंत्रालय ने गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भी आतंकी घोषित किया था।

ये भी पढ़ें-UPI Transactions: नए साल में बदल गए यूपीआई के नियम, इन लोगों के अकाउंट होंगे बंद, क्या होगा असर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola