हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गोवा क्लब आग : मालिकों का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन खंगाल रही पुलिस! कोऑनर ने कहा- मैं तो सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर था

गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. आग के बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश से बाहर फुटेक भाग गए.

विज्ञापन
अजय गुप्ता को गोवा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

गोवा नाइट क्लब आग मामले में पुलिस ने क्लब के कोऑनर अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. यह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस को इससे फुकेट भागे सौरभ और गौरव लूथरा का भी पता चल सकता है. इसके अलावा पुलिस उस क्लब के कथित अंडरवर्ल्ड कनेक्शनों को लेकर भी जांच कर रही है.

गिरफ्तारी के बाद अजय गुप्ता ने कहा “मैं तो लूथरा ब्रदर्स का सिर्फ स्लिपिंग पार्टनर हूं. मुझे कोई जानकारी नहीं है.” स्लिपिंग पार्टनर वह होता है, जो किसी बिजनेस में केवल पैसे लगाता है, लेकिन उसकी रोजमर्रा के काम में कोई भूमिका नहीं होती. गोवा पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है. बता दें, इस क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी.

लूथरा ब्रदर्स ने दाखिल की जमानत याचिका

वहीं, दूसरी ओर क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है. यह याचिका रोहिणी कोर्ट में दाखिल की गई है. सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा, आग के बाद भारत से फुकेत भाग गए थे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : गोवा अग्निकांड: नाइट क्लब का तीसरा पार्टनर अजय गुप्ता गिरफ्तार, लूथरा ब्रदर्स को बड़े पैमाने पर करता था फंडिंग

अस्पताल में हो गया था भर्ती

गोवा पुलिस ने अजय गुप्ता को दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है. वह कमर दर्द बताकर लाजपत नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती हो गया था. वहां से इसे हिरासत में लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच के दफ्तर ले जाया गया. अब गोवा पुलिस इसे कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे गोवा ले जाया जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Goa Nightclub Fire: कौन हैं लूथरा ब्रदर्स, जिनके नाइटक्लब में जिंदा झुलस गए 25 लोग

अंडरवर्ल्ड कनेक्शन?

लूथरा ब्रदर्स और पार्टनर अजय गुप्ता के वित्तीय लेन-देन तथा कथित अंडरवर्ल्ड कनेक्शनों को लेकर भी एजेंसियां जांच कर रही हैं. अजय गुप्ता दिल्ली का रहने वाला है. वह लूथरा ब्रदर्स का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है. अजय गुप्ता नॉर्थ दिल्ली के मशहूर बिल्डर अमित गुप्ता का भाई है. अमित गुप्ता का अगस्त 2022 में मर्डर हो गया था. बुराड़ी में गोली मारकर की गई इस हत्या की जिम्मेदारी जीतेन्द्र गोगी गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर ने ली थी. इसके बाद उसे अप्रैल 2023 में मेक्सिको से भारत लाया गया था.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  Romeo Lane ग्रुप के कई आउटलेट्स लॉन्च, ऑपरेशंस और एक्सपेंशन में उसने बैकएंड से काम संभालता था. वहीं, बड़े फैसले और फाइनेंशियल कंट्रोल लूथरा ब्रदर्स के पास ही रहा.

क्लब पर चला बुलडोजर

गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित नाइट क्लब Birch by Romeo Lane में बीते दिनों देर रात भीषण आग लग गई थी. आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें ज्यादातर स्टाफ और कुछ पर्यटक शामिल थे. घटना के बाद गोवा प्रशासन ने रोमियो लेन नाइट क्लब पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola