हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चल रहा था डांस, झूम रहे थे लोग, अचानक जलने लगी छत : क्या ये VIDEO गोवा क्लब आग का है?

अभी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मालिक और दो मैनेजरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
गोवा के क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो चुकी है.

गोवा के एक क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई. आग में करीब दर्जनभर लोग जख्मी भी हुए हैं. घायलों को गोवा मेडिकल गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. गोवा पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अभी चार पर्यटक और 14 स्टाफ मेंबर्स की पुष्टि हुई है. Birch by Romeo Lane नाम के जिस क्लब में आग लगी है, वह उत्तर जिले के अर्पोरा क्षेत्र में स्थित है.

वायरल वीडियो आया सामने

इसी बीच एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में फ्लोर पर एक युवती डांस कर रही हैं. तभी छत में एक जगह आग लगती हुई दिखती है. पहले वो आग हल्की दिखती है, लेकिन फिर तुरंत वो पूरी छत में फैल जाती है. पूरे एरिया को अपनी चपेट में ले लेती है. पूरा कमरा धुआं से भर जाता है. छत में जहां आग लगती हुई दिखती है, म्यूजिशियन उसके नीचे ही इंस्ट्रूमेंट बजा रहे थे. डांस कर रही युवती को भी आग का पता नहीं चलता है. युवती के सामने झूम रहे कुछ लोगों को आग दिखती है. उन्होंने आग की तरफ इशारा करके स्टाफ को जानकारी दी. जिसके बाद म्यूजिक और डांस रोक दिया गया.

यह भी पढ़ें : कैब ड्राइवर की लापरवाही दिल्ली के डॉ. अवनीश के लिए बनी जीवनदान, गोवा में Birch क्लब में जाने की थी तैयारी

इधर-उधर भागने लगे लोग

फिर वहां मौजूद लोग आग से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ जैसा माहौल बन जाता है. म्यूजिशियन भी अपने इंस्ट्रूमेंट हटाते दिख रहे हैं. कुछ लोग आग बुझाने की भी कोशिश हैं, लेकिन आग पर कोई असर नहीं होता.

हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई कि यह वीडियो क्या रात हुए हादसे का ही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो यह वीडियो पुराना भी हो सकता है.

कैसे लगी आग

पुलिस ने बताया कि अभी आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है. शुरुआत में आग की वजह गैस सिलिंडर ब्लास्ट माना जा रहा था, लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने कोई धमाका नहीं सुना. यह भी संभावना जताई जा रही है कि कहीं आग सेलिब्रेशन के लिए रखे पटाखों या अन्य सामान की वजह से तो नहीं लगी है. इस एंगल से भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : गोवा के नाइट क्लब में नहीं फटा सिलेंडर? इस गलती ने ले ली 23 लोगों की जान

मैनेजर गिरफ्तार, मालिक फरार

गोवा सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.  पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने मामले की जांच शुरू कर दी. मालिक समेत अन्य 2 मैनेजर पर मामला दर्ज किया गया है. इनमें से एक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मालिक अभी फरार बताया जा रहा है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें