Gautam Adani on Rahul Gandhi: एशिया के सबसे अमीर शख्स और मशहूर उद्योगपति गौतम अडाणी ने पहली बार राहुल गांधी खुलकर बात की है। इस दौरान गौतम अडाणी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों का भी खुलकर जवाब दिया।
एक टीवी शो पर अडाणी ने राहुल गांधी को सम्मानीय नेता बताते हुए कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) को भी पॉलिटिकल पार्टी चलानी है। दरअसल, राहुल गांधी से सवाल पूछा गया था कि राहुल गांधी ने पिछले आठ सालों में उन पर एक के बाद एक आरोप लगाकर आपको लोकप्रिय बना दिया। इसके जवाब में गौतम अडाणी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। एक उद्योगपति के रूप में मैं उनके बारे में कोई टिप्पणी करूं, ये शोभा नहीं देता।
गौतम अडाणी बोले- राहुल गांधी भी देश की प्रगति चाहते हैं
गौतम अडाणी ने कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी भी देश की प्रगति चाहते हैं, ये ठीक है कि राजनीतिक आवेश में उनका बयान आ जाता है, पर मैं कभी उसे राजनीतिक बयानबाजी से ज्यादा नहीं लेता। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक के बाद पिछले कुछ सालों में गौतम अडाणी पर कई जुबानी हमले किए हैं।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर अडाणी की मदद करने के कई आरोप लगा चुके हैं। शनिवार को एक टीवी शो में गौतम अडाणी ने राहुल गांधी के सभी आरोपों के बेबाक अंदाज में जवाब दिए। अडाणी ने कहा कि आप बार-बार राहुल गांधी की बात करके मेरा राहुल गांधी से झगड़ा करा देंगे और कल वे एक और बयान दे देंगे। मैं मानता हूं कि उनको भी राजनीतिक पार्टी चलानी है। उनकी विचारधारी की लड़ाई होती है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं।
अडाणी बोले- मैं सामान्य उद्योगपति हूं
गौतम अडाणी ने कहा कि मैं एक सामान्य उद्योगपति हूं। मैं अपना काम करता हूं, वह अपने हिसाब से राजनीति करते हैं। अडाणी ने कहा कि 2014 से पहले विशेष रूप से उत्तर भारत के लोगों ने अडाणी का नाम शायद ही सुना होगा। मैं गुजरात से ताल्लुक रखते हैं, जहां के लोग हमें जानते थे। 2014 के चुनाव के दौरान और उसके बाद राहुल गांधी ने मुझपर लगातार जुबानी हमले किए। नतीजा ये हुआ कि यहां के लोगों को पता चला कि अडाणी कौन है और इसलिए मैं यहां हूं।
PM मोदी के करीबी होने के सवाल पर उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि देश के 22 राज्यों में मेरी कंपनी कई तरह के काम कर रही है और मेरा मानना है कि सभी 22 राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
58 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines