G20 Summit Venue Flooded Due to Rain Viral News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 समिट का आयोजन हुई। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इसमें शिरकत की। ऐसे में एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई कि जी20 के आयोजन स्थल में पानी भर गया है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब केंद्र सरकार ने इस खबर के बारे में पूरी सच्चाई बताई है।
टीएमसी सांसद ने किया था ट्वीट
जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के तृणमूल सांसद साकेत गोखले ने एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली में रविवार को भारी बारिश हुई। इसके कारण जी20 के आयोजन स्थल के एक गलियारे में पानी भर गया है। साथ ही टीएमसी सांसद ने प्रगति मैदान के भारत मंडपम में खराब बुनियादी ढांचे का भी आरोप लगाया।
भारत मंडपम के बुनियागी ढांचे पर उठाए सवाल
सांसद गोखले ने ट्वीट किया कि 4,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी बुनियादी ढांचे की ये स्थिति है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि रात भर की बारिश के कारण मामूली जलजमाव हुआ था, जिसे पंपों की मदद से तुरंत साफ कर दिया गया था।
पीआईबी ने दिया अपना जवाब
केंद्र ने कहा है, एक वीडियो में दावा किया गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर जलजमाव है। यह दावा अतिरंजित और भ्रामक है। खुले क्षेत्र में मामूली जलजमाव को तत्काल साफ कर दिया गया, क्योंकि रात भर की बारिश के बाद पंपों को काम पर लगाया गया था। वर्तमान में आयोजन स्थल पर कोई जलजमाव नहीं है। सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने सांसद गोखले की पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ एक्स पूर्व में ट्विटर पर पोस्ट किया।
कांग्रेस ने भी ट्वीट किया था वीडियो
उधर, कांग्रेस पार्टी ने भी वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस ने पोस्ट में कहा कि खोखला विकास बेनकाब हो गया। भारत मंडपम जी20 के लिए तैयार किया गया था। 2,700 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह एक बारिश में बर्बाद हो गया। बता दें कि 9 और 10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में जी20 समिट का आयोजन हुआ था।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
9 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines