पणजी: भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि देश को साल 2030 तक दोपहिया और तिपहिया वाहनों को 100 फीसदी इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए। वह पणजी में भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के तहत चल रही चौथी ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह की बैठक में बोल रहे थे।
एक नीति ढांचे की जरूरत
अमिताभ कांत ने आगे कहा कि हमें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक नीति ढांचे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को यह लक्ष्य रखना चाहिए कि 2030 तक उसका 65 प्रतिशत सरकारी सार्वजनिक परिवहन इलेक्ट्रिक हो।
देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
नीति समर्थन और सक्षमकर्ता विषय पर कार्यक्रम
दरअसल, पणजी में नीति आयोग द्वारा ‘भारत की इलेक्ट्रिक गतिशीलता में तेजी लाने के लिए नीति समर्थन और सक्षमकर्ता’ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अमिताभ कांत ने कहा कि जब भारत शहरीकरण करता है, तो हमारा शहरीकरण कॉम्पैक्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल मरती हुई टेक्नोलॉजी हैं। वैश्विक स्तर पर, इलेक्ट्रिक कार बाजार 10 मिलियन (एक करोड़) के आंकड़े तक पहुंच गया है।
चार्जिंग बुनियादी ढांचे का निर्माण करना चुनौती
अमिताभ कांत ने कहा कि ईवी में कस्बों और गांवों में एक मजबूत चार्जिंग बुनियादी ढांचे का निर्माण करना चुनौती है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मैन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्री का 49 प्रतिशत है और आठ से नौ प्रतिशत रोजगार देता है।
संबंधित खबरें
केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
19 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
4 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
7 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
8 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines