G20 in Kashmir: श्रीनगर में जी20 सम्मेलन में भारतीय नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी20 के शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए कश्मीर सबसे बेहतरीन जगह है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी अपनी प्रकृति और सुंदरता के कारण फिल्म निर्माताओं को हमेशा से आकर्षित करती रही है, जिसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है। रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर में तीन दिवसीय पर्यटन कार्य समूह की बैठक (Third Tourism Working Group Meeting) शुरू हुई है।
अमिताभ कांत ने इस दौरान कहा कि कश्मीर सिर्फ एक जगह नहीं है, बल्कि अपने आप में एक अनूठा अनुभव है। अल्पाइन जंगलों और नदियों आदि के कारण कश्मीर की सुंदरता अपने आप में कई गुणा बढ़ जाती है। कश्मीर से बेहतर कोई और डेस्टिनेशन नहीं है।
20 देशों के प्रतिनिधियों को किया संबोधित
अमिताभ कांत सम्मेलन के दौरान ‘आर्थिक और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन’ के साइड इवेंट में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन शहर में आयोजित होने वाले जी20 देशों के तीसरे पर्यटन कार्य समूह की बैठक का एक हिस्सा है।
और पढ़िए – Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; इंफाल में घरों में आगजनी, इंटरनेट बंद-कर्फ्यू बढ़ा
उन्होंने कहा कि हम शांति और समृद्धि में विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि पर्यटन का गुणक प्रभाव होता है और यह एक नौकरी निर्माता क्षेत्र भी है। यह जगह अपने आप में अद्वितीय है, क्योंकि कोई भी बॉलीवुड फिल्म कश्मीर में शूटिंग के बिना पूरी नहीं होती। भारत में कोई भी रोमांस कश्मीर के बिना पूरा नहीं होता।
बॉबी, कश्मीर की कली जैसी फिल्मों का जिक्र
उन्होंने कश्मीर में शूट की गईं प्रसिद्ध फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि बॉबी-1973 (ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया स्टारर), जिसे गुलमर्ग में शूट किया गया था। उन्होंने कश्मीर की कली, जब जब फूल खिले जैसी फिल्मों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए स्विटजरलैंड और अन्य जगहों पर जाते हैं, वहीं कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग भारत में हुई।
अमिताभ कांत ने कहा कि यह दो तरफा प्रक्रिया रही है। नाटू नाटू (फिल्म “आरआरआर” का ऑस्कर विजेता गीत) को यूक्रेन के राष्ट्रपति महल में शूट किया गया था। इसलिए, यह दो तरफा प्रक्रिया है। अधिकारियों ने बताया कि जी20 देशों के पर्यटन कार्य समूह की बैठक के लिए सोमवार को करीब 60 विदेशी प्रतिनिधि यहां पहुंचे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines