Indira Gandhi Death Anniversary: देश आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है। आज ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि भी है। पूर्व प्रधानमंत्री और ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की आज 38वीं पुण्यतिथि है।
आज ही के दिन 31 अक्टूबर 1984 में उनके सुरक्षा गार्डों ने ही गोलीमार उनकी हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या तक भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।
इस मौके पर पूरा देश उन्हें अपने-अपने तरीके से नमन कर रहा है और उनकी कुर्बानियों को याद कर रहा है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य नेताओं ने शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में सरदार पटेल और अपनी दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि 38 साल पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें गोलियों से भून डाला था। जिसके बाद इंदिरा गांधी का एम्स में काफी देर तक इलाज चला। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines