Rajya Sabha Election: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, गुजरात की जनता और वहां के विधायकों को धन्यवाद दिया।
जयशंकर ने कहा कि सबसे पहले मैं पीएम मोदी, बीजेपी नेतृत्व और गुजरात के लोगों और विधायकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। चार साल पहले मुझे यह सम्मान मिला था। मुझे पिछले 4 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बदलावों का हिस्सा बनने का अवसर मिला। मुझे उम्मीद है कि आने वाले चार साल मैं देश में होने वाली प्रगति में योगदान दे सकूंगा।
10 सीटों के लिए 24 जुलाई को होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 10 सीटों के लिए 24 जुलाई को वोटिंग होगी। आयोग ने कहा कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 10 सदस्य जुलाई और अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। राज्यसभा में सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण जो सीटें खाली होनी हैं उनमें पश्चिम बंगाल से डेरेक ओ ब्रायन और गुजरात से एस जयशंकर शामिल हैं।
टीएमसी ने इन उम्मीदवारों की घोषणा की
टीएमसी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक और साकेत गोखले की उम्मीदवारी की घोषणा की है।
13 जुलाई है नामांकन की आखिरी तारीख
चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा की खाली सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। वोटों की गिनती 24 जुलाई को होगी। गोवा की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा क्योंकि विनय डी. तेंदुलकर 28 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों पर दिनेशचंद्र जेमलभाई अनावादिया, लोखंडवाला जुगलसिंह माथुरजी, सुब्रमण्यम जयशंकर कृष्णास्वामी 18 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।
2019 में गुजरात से चुने गए थे जयशंकर
जयशंकर 2019 में गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए और उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। केंद्रीय मंत्री को 104 वोट मिले, जबकि उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी गौरव पंड्या को 70 वोट मिले थे। पश्चिम बंगाल की छह राज्यसभा सीटों पर भी मतदान होगा क्योंकि डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, प्रदीप भट्टाचार्य, सुष्मिता देव, शांता छेत्री, सुखेंदु शेखर रे 18 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
संबंधित खबरें
'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 mins agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 mins agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
54 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
7 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines