बेंगलुरु: कर्नाटक के इतिहास में पहली बार तीन ट्रांसजेंडरों को शिक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने एकीकृत शिक्षा कार्यालय में इसकी जानकारी देते हुए अस्थायी चयन सूची जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई और चयन सूची जारी की गई।
जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 18 नवंबर को 13363 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन सभी को सरकारी स्कूल में शिक्षकों के रूप में चुना गया है। बता दें कि कर्नाटक में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी। जिसमें 13363 उम्मीदवारों को 1:1 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
10 ट्रांसजेंडर्स परीक्षा में शामिल हुए
शिक्षा मंत्री ने बताया राज्य के इतिहास में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर को शिक्षक के रूप में चुना गया है। 10 ट्रांसजेंडर्स परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से तीन का चयन किया गया है। इंजीनियरिंग के 34 अभ्यर्थियों में से 19 इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों का चयन शिक्षक के रूप में हुआ है।
शिक्षा क्षेत्र के व्यापक विकास
मंत्री ने आगे कहा हमने 8 महीने में भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। फरवरी में 2500 हाईस्कूल शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास, छात्र और शिक्षक के अनुकूल भविष्य के शिक्षा क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए काम कर रही है।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
3 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
3 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
10 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines