Farmer March Delhi: शंभू बाॅर्डर से कल यानि रविवार को किसान फिर से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा आज विरोध-प्रदर्शन के 299 दिन पूरे हो गए हैं, कल हम 300 दिन पूरे कर लेंगे। आज हमने घायल किसानों से मुलाकात की, जिनमें से एक की सुनने की शक्ति चली गई। उन्होंने बताया शंभू बाॅर्डर पर 6 दिसंबर को हरियाणा पुलिस से हुई झड़प में 16 किसान घायल हो गए।
शंभू बाॅर्डर पर प्रेस वार्ता में पंढेर ने कहा अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है, कल फिर 101 किसानों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा इस विरोध प्रदर्शन ने सरकार का असली चेहरा उजागर कर दिया है। अब हम ट्रैक्टर और ट्राॅलियों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद हमें दिल्ली आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पंढेर ने कहा हमें तो फसलों से हुए नुकसान का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है, लेकिन कृषि मंत्री एमएसपी की घोषणा कर रहे हैं। यह हमारी समझ से परे है।
101 किसानों ने दिल्ली कूच किया
बता दें कि किसान यूनियनों और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान के तहत 101 किसानों ने शुक्रवार को पैदल ही दिल्ली की ओर कूच किया था। इस दौरान हरियाणा पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। वहीं अंबाला में प्रशासन ने बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके बाद पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में वोटर्स लिस्ट पर कौन सच्चा-कौन झूठा? AAP-BJP के दावों पर News24 का रियल्टी चेक
पटियाला एसएसपी का सुझाव
शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच एसएसपी पटियाला द्वारा एक पत्र जारी कर आदेश के रूप में सुझाव दिया गया है। उसमें कहा गया है कि किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकार एक निश्चित दूरी बनाकर रखे, क्योंकि उस दौरान उन्हें कोई चोट पहुंच सकती है। एसएसपी पटियाला के आदेश के बाद इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि क्या शंभू बाॅर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हरियाणा की ओर से सख्त रुख अपनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में सीएम बदलने का बिहार पर कितना असर, 2025 में नीतीश कुमार का क्या होगा?
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
59 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines