Nuh Womnen Pregnancy Scam Fake Advertisement: महिलाओं को गर्भवती करने की गारंटी देकर लाखों की ठगी करने वाले दो ठगों को पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों ठग सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं और युवाओं को निशाना बनाते थे। पहले विज्ञापन जारी करते हुए महिलाओं को गर्भवती करने की गारंटी देते थे और फिर पैसा वसूलने के बाद सबको ब्लॉक कर देते थे। पुलिस को आरोपियों के पास से 2 सिम कार्ड और फेसबुक के 4 फर्जी अकाउंट मिले हैं। पुलिस ने दोनों ठगों को हिरासत में ले लिया है।
युवाओं को मिला ऑफर
ठगों ने फेसबुक पर विज्ञापन जारी किया था कि प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ। ये ऑफर मुख्य रूप से बेरोजगार युवाओं के लिए था। महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले उन्हें लाखों रुपये कमाने का मौका मिला। ये विज्ञापन जब हरियाणा पुलिस के पास पहुंचा तो हर कोई हैरान रह गया।
साइबर पुलिस ने खोली पोल
ये मामला हरियाणा के नूंह जिले का है। वहीं दोनों साइबर ठगों की पहचान एजाज और इरशाद के रूप में हुई है। साइबर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तहकीकात शुरू कर दी है। दोनों ठग कैसे इस ठगी को अंजाम देते थे? नूंह साइबर थाना प्रभारी विमल कुमार ने इसका खुलासा किया है।
कैसे देते थे ठगी को अंजाम?
विमल कुमार ने बताया कि एजाज और इरशाद कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन पोस्ट करते थे। इस विज्ञापन में महिलाओं को गर्भवती बनाने की गारंटी दी जाती है। साथ ही उदाहरण के रूप में कई फर्जी तस्वीरें भी साझा की जाती थी। जिससे लोगों को भरोसा हो जाता था कि वाकई इस विज्ञापन की मदद से उनके घर में किलकारियां गूंज सकती हैं। विज्ञापन पर दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करने के बाद दोनों ठग व्हाट्सएप पर लोगों से बातचीत करके शुरुआती पंजीकरण करवाते थे। वहीं पंजीकरण के साथ ऑनलाइन फीस भी एडवांस में जमा करवा ली जाती थी और फिर उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता था।
यह भी पढ़ें- ‘हाथ खींचा…कुर्सी से जबरन उठाया…’ महिला प्रिंसिपल के साथ बदसलूकी का ये Video देखा क्या?
दो मोबाइल और चार सिम कार्ड
पुलिस के अनुसार लोगों से ली गई फीस को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था और फिर गूगल पे, फोन पे या पेटीएम की मदद से इस धनराशि को पर्सनल बैंक खाते में भेज दिया जाता था। ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और शाह चोखा नहर के पास दोनों ठगों को धर दबोचा। पुलिस ने जब ठगों की तलाशी ली तो उनके पास दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं। इसमें दो सिम कार्ड महाराष्ट्र और असम के पते पर खरीदे गए हैं।
पुलिस ने लगाई पांच धाराएं
पुलिस ने जब ठगों का व्हाट्सएप खंगाला तो मालूम हुआ कि कई महिलाओं को गर्भवती करने का झांसा देकर उन्होंने मोटी रकम वसूली है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। भारतीय न्याय संहिता के तहत ठगों पर पांच धाराएं लगी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस ठगी में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें- सूरत में 7 जिंदगियां छीनने वाले हादसे का असली सच जानें, 6 मंजिला इमारत हुई थी धराशायी
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
5 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
6 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
7 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines