India Maldives Diplomatic Row Israel support PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार जनवरी के दौरे के बाद से केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (Lakshadweep) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लोग लक्षद्वीप के बारे में जानने को लेकर उत्सुक हैं। गूगल पर भी लोग इस केंद्रशासित प्रदेश को लगातार सर्च कर रहे हैं। फिल्मी सितारे हों या क्रिकेटर, सभी ने यहां की सुंदरता की तारीफ की है। इसमें ताजा नाम अब इजराइल का जुड़ गया है। इजराइल ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने खुलेआम पीएम मोदी का समर्थन कर लक्षद्वीप की खूबसूरती को सराहा है।
इजराइल ने शेयर की लक्षद्वीप की शानदार तस्वीरें
इजराइल ने कहा कि अलवणीकरण कार्यक्रम (Desalination Program) शुरू करने के संघीय सरकार के अनुरोध पर हम पिछले साल लक्षद्वीप में थे। हम कल से इस परियोजना पर काम शुरू करेंगे। इजराइल ने Explore Indian Islands हैशटैग का यूज करते हुए कुछ तस्वीरों को शेयर किया और कहा कि उन लोगों के लिए जो अभी तक लक्षद्वीप के प्राचीन और राजसी पानी के नीचे की सुंदरता को नहीं देख पाए हैं, वे इस द्वीप के मनमोहक आकर्षण को दिखाने वाली कुछ तस्वीरों को देख सकती हैं।
मालदीव को मिला करारा जवाब
बता दें कि मालदीव की सत्तारुढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी के एक सदस्य जाहिद रमीज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि था कि मालदीव जैसी सेवा भारत नहीं दे सकता। वहां के कमरे बदबूदार होते हैं। इजराइल की तरफ से लक्षद्वीप की फोटो शेयर करना मालदीव को करारा जवाब देने के तौर पर देखा जा रहा है। मालदीव की उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। मरियम ने पीएम मोदी को जोकर और इजरायल के हाथ की कठपुतली बताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। दो अन्य मंत्रियों ने भी भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।
मालदीव के तीनों मंत्री हुए सस्पेंड
तीनों उप मंत्रियों की टिप्पणी के बाद जब विवाद बढ़ा तो मालदीव के विदेश मंत्रालय ने इससे पल्ला झाड़ लिया। मंत्रालय ने कहा कि तीनों की राय निजी है। उनकी टिप्पणी सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। हालांकि, बाद में तीनों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बावजूद भी भारत का गुस्सा कम नहीं हुआ। उसने भारत में मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को बुलाकर जमकर खरीखोटी सुनाई और कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध खराब हो गए हैं। इसे सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू की है।
यह भी पढ़ें:
PM Modi के दौरे के बाद Google पर छाया लक्षद्वीप, टूटा पिछले 20 साल का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines