US India Together: अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत एरिक गार्सेटी शुक्रवार को ऑटो से दिल्ली स्थित दूतावास पहुंचे। इस दौरान एरिका गार्सेटी का अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। ऑटो से दूतावास पहुंचने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) मंगलवार को ही भारत पहुंच गए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एरिक गार्सेटी को 25 मार्च को भारत के राजदूत के रूप में शपथ दिलाई गई थी। एरिक भारत में अमेरिका के 25वें राजदूत हैं। एरिक की नियुक्ति की घोषणा 15 मार्च 2023 को की गई थी। उन्हें 2021 में ही भारत के राजदूत के रूप में नॉमिनेट किया गया था। 2 साल के बाद अब उन्हें शपथ दिलाई गई है।
https://twitter.com/USAndIndia/status/1646732524306169856
अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी की थी ऑटो की सवारी
मार्च के शुरुआती हफ्ते में यूएस-इंडिया रणनीतिक साझेदारी मीटिंग में हिस्सा लेने आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन को नई दिल्ली में एक ऑटो से उतरते देखा गया था। साथ ही मसाला चाय का स्वाद भी चखा। इसका जिक्र उन्होंने अपने ट्वीट में किया था।
भारत के आतिथ्य से काफी खुश हैं ब्लिंकेन
अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, यूएस-भारत साझेदारी महत्वपूर्ण है। मेरी यात्रा हमारी साझेदारी की शक्ति और भारत-प्रशांत की सुरक्षा के लिए साझा की गई मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत के आतिथ्य और नेतृत्व के लिए धन्यवाद।
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 mins agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
36 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
46 mins agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines