पंकज शर्मा, जम्मू
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित जोफर इलाके में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई है। आतंकियों के खात्मे के लिए अधिक संख्या में जवानों को डेप्लाॅय किया गया है। जानकारी के अनुसार यह इलाका घने जंगल का है। नदी-नालों के साथ ही कई लंबी गुफाएं हैं, फिलहाल जवानों ने जंगल को चारों ओर से घेर लिया है। बता दें कि न्यूज 24 की टीम फिलहाल मुठभेड़ वाली जगह पर मौजूद है। न्यूज24 के वरिष्ठ संवाददाता पंकज शर्मा बता रहे वहां के ताजा हालात।
जम्मू में दो लोकेशन पर एनकाउंटर
बता दें कि उधमपुर में जम्मू-कश्मीर और सुरक्षाबलों के बीच एक बार फिर एनकाउंटर शुरू हो गया है। उधमपुर के जोफर गांव में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पुलिस और सेना की टीमें पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चारों ओर से घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इलाके में दो से तीन आतंकी फंसे हुए हैं। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसके अलावा किश्तवाड़ के छात्रु इलाके में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी चल रही है। यहां पर तीन आतंकी सुरक्षा बलों ने ट्रैप किए हैं। ऐसे में जम्मू में दो अलग-अलग लोकेशन पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहे हैं। उम्मीद है कि सुरक्षाबलों को जल्द ही बड़ी कामयाबी मिलेगी।
जम्मू के उधमपुर और किश्तवाड़ में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ही जगहों पर 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। इससे पहले बुधवार को भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
ये भी पढ़ेंः तहव्वुर राणा कब तक पहुंचेगा भारत? दिल्ली की तिहाड़ जेल में चल रही तैयारी
रात को बंद रही गोलीबारी
ग्राउंड जीरो पर मौजूद न्यूज24 के संवाददाता पंकज शर्मा ने बताया कि रात के समय आतंकी गोलीबारी बंद कर देते हैं। ताकि वे सुरक्षाबलों की नजर में नहीं आए। दोनों ओर से रह-रहकर गोलीबारी हो रही है। वहीं इस मामले में उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद रईस भट्ट ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र में जोफर इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। सेना के सूत्रों की मानें तो जोफर में घिरे आतंकी वही है जो कठुआ में बचकर निकल गए थे।
ये भी पढ़ेंः चेन्नई से कोलंबो तक दौड़ेगी सीधी ट्रेन! नए पम्बन ब्रिज के बाद अब कितनी दूरी शेष?
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
42 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines