Election Squad Checks Telangana CM KCR Bus: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार- प्रसार में लगे हुए है। वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग का भी निरीक्षण जोरों पर चल रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से लगातार पार्टियों और नेताओं की ओर से मतदाताओं को इन्फ्लुएंस वाली घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होंगे। ऐसे में इस बीच चुनाव आयोग के निरीक्षण से राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) भी नहीं बच पाए। हाल ही में चुनाव आयोग की तरफ से तेलंगाना सीएम केसीआर के बस की तलाशी ली गई है।
सीएम के बस की तलाशी
सोमवार को चुनाव टीम ने चुनाव अभियान के लिए इस्तेमाल की गई तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर प्रगति रथम बस का निरीक्षण किया। आज सीएम केसीआर चुनाव प्रचार के तहत करीमनगर जिले के मनकोंदूर जा रहे थे। उसी वक्त रास्ते में पहले चुनाव टीम ने उनके बस की तलाशी ली। इस घटना का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो में क्या है
वीडियो में साफ तौर पर चुनाव टीम के जवानों को सीएम के बस की तलाशी लेते हुए देख सकते हैं। सीएम के बस की तलाशी गुंडलापल्ली टोल गेट के पास करीमनगर में ली गई थी। वीडियो का सॉर्स भारत राष्ट्र समिति (BRS) बताया जा रहा है। फिलहाल, ये घटना देश में चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बेअसर रहा प्रतिबंध, 30 दिन में 12 हजार किलो पटाखे जब्त, 480 टीमें भी नहीं कर पाईं कुछ
4 जनसभाओं में हिस्सा लेंगे सीएम
सोमवार को सीएम केसीआर चुनाव प्रचार के तहत 4 जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। सीएम आज नलगोंडा, नकिरेकल, मनकोंदुर और स्टेशन घनपुर निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित होने वाली जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
केसीआर का भाजपा पर हमला
बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था कि यह भगवा पार्टी है और सांप्रदायिक कट्टरता के अलावा कुछ भी नहीं जानती है।
संबंधित खबरें
टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं... CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल का निशाना
1 hr agoहाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 hr agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
3 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
5 hrs agoLIVE: 'जब तक CEC इस्तीफा नहीं देगा, आंदोलन जारी रहेंगे', बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
14 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines