बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. वहीं, दूसरी ओर चुनाव आयोग भी एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, अब EVM मशीन पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीर भी दिखाई देगी.
इसके साथ ही चुनाव आयोग ने ईवीएम मतपत्रों को अधिक पठनीय बनाने के लिए दिशा-निर्देश संशोधित किए हैं जिसकी शुरुआत बिहार चुनाव से होने जा रही है. ईवीएम में पहली बार उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें होंगी. इसके साथ ही सीरियल नंबर भी अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा.
पसंदीदा कैंडिडेट की पहचान करना होगा आसान
चुनाव आयोग का कहना है कि एक जैसे नाम वाले उम्मीदवारों की वजह से अक्सर मतदाताओं को कंफ्यूजन होती है. इसके समाधान के लिए अब ईवीएम पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की रंगीन तस्वीर भी लगाई जाएगी, ताकि मतदाता अपने पसंदीदा कैंडिडेट की सही से पहचान कर उसे वोट कर सकें. बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले महीने (अक्टूबर) में किसी भी समय की जा सकती है.
फॉन्ट साइज और पेपर में भी हुआ बदलाव
आयोग ने अनुसार, ईवीएम बैलेट पेपर के वजन का मानक भी तय किया गया है. अब ये पेपर 70 जीएसएम के होंगे. विधानसभा चुनावों के लिए गुलाबी रंग के खास पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ ही सभी कैंडिडेट और नोटा (NOTA) के क्रमांक को भी ईवीएम पर गहरे फॉन्ट में छापा जाएगा. इसका फॉन्ट साइज 30 होगा. साथ ही सभी उम्मीदवारों के नाम और नोटा को एक ही फॉन्ट और फॉन्ट साइज में प्रिंट किया जाएगा ताकि मतदाताओं को उन्हें पढ़ने में आसानी हो.
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
1 hr agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
6 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines