Economic Survey: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया। सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 24 में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि चालू वर्ष के लिए विकास दर वित्त वर्ष 22 में 8.7 प्रतिशत की तुलना में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.6 से 6.8 रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं नॉमिनल GDP का अनुमान 11% लगाया गया है। FY23 के लिए रियल GDP अनुमान 7% है।
भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा आर्थिक सर्वेशक्षण में कहा गया है कि देश की अर्थव्यवस्था ने जो कोरोना के समय खोया था उससे उबर गया है। सर्वे में कहा गया है कि कोविड-19 का खतरा कम होने से सप्लाई चेन में सुधार और मजबूत घरेलू डिमांड से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।
और पढ़िए – बजट से MSME सेक्टर को बड़ी उम्मीदें, मिल सकती हैं कई सौगातें
आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि FY23 में वृद्धि मुख्य रूप से निजी खपत, उच्च पूंजीगत व्यय, मजबूत कॉर्पोरेट बैलेंस शीट, छोटे व्यवसायों में ऋण वृद्धि और शहरों में प्रवासी श्रमिकों की वापसी से प्रेरित थी।
इसने यह भी कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक का 6.8 प्रतिशत का मुद्रास्फीति अनुमान निजी खपत को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है, भले ही यह केंद्रीय बैंक की 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा से अधिक है। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023 के लिए मुद्रास्फीति की वजह से भी निवेश की भावना प्रभावित होने की संभावना नहीं है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
55 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines