भारत और इंडोनेशिया की धरती आज सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिल गई। भारत में अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह करीब 5 बजकर 6 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया भूकंप का केंद्र दिबांग घाटी में 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है।
हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान मान के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बीते दिन भी अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आया था। 17 मई दिन शनिवार को रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे थे, जिन्होंने दिबांग घाटी से सटे इलाके को 12 किलोमीटर की गहराई तक हिला दिया था। इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
इंडोनेशिया में 4.6 तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, 18 मई दिन रविवार को अलसुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में भकंप के झटके लगे हैं, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 58 किलोमीटर की गहराई में मिला। भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हालातों पर नजर रख रहे हैं।
म्यांमार और पेरु में भी आया था भूकंप
बता दें कि बीते दिन 17 मई को म्यांमार और पेरु में भी भूकंप आया था। म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 रही और पेरु में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई। हालांकि दोनों देशों में भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल जरूर बन गया था। भूकंप विज्ञान हालातों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं, क्योंकि म्यांमार में मार्च महीने में 7 से ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप तबाही मचा चुका है।
संबंधित खबरें
'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
1 hr ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
5 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी
6 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, टूटी मिली मतपेटी का सील, गोरखपुर में बवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines