Earthquake Tremors Hits Earth: भूकंप से बीती रात 2 देशों की धरती बुरी तरह कांप गई। भूकंप भारत और ऑस्ट्रेलिया में आया। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी जबरदस्त भूकंप आया। भारत में भूकंप अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आया। ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया में भूकंप से लोगों का दिल दहल गया। तीनों जगहों पर भूकंप आधी रात के बाद आए और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 से ज्यादा रही। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
बंगाल की खाड़ी में कब आया भूकंप?
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास बंगाल की खाड़ी में बीती रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे करीब 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में मिला, लेकिन इस भूकंप से कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है। सुनामी आने की चेतावनी भी जारी नहीं हुई।
इससे पहले बीती रात करीब 8 बजकर 55 मिनट पर निकारागुआ के तट के पास उत्तरी प्रशांत महासागर में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 दर्ज हुई थी। रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 138 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में भी रिक्टर स्केल पर 5.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में आधी रात के बाद 3 बजकर 40 मिनट पर जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई।
जुलाई 2025 में भारत में आए भूकंप
बता दें कि भारत में जुलाई 2025 महीने में ही 3 बार भूकंप आ चुका है। पहले 10 और 11 जुलाई को दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके लगे थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 से ज्यादा रही थी। वहीं भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में मिला था। बारिश के बीच लगे भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत पैदा की थी, लेकिन जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
11 जुलाई को हरियाणा के झज्जर जिले में भी 3.7 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद 22 जुलाई को हरियाणा के फरीदाबाद जिले में रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में मिला। भूकंप से कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन बार-बार भूकंप आने से चिंता जरूर बढ़ी है।
संबंधित खबरें
कोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
15 mins agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
1 hr ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
1 hr agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
1 hr agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
2 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
3 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
3 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines