Earthquake: असम के बाद अब नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता 5.5. रही जिसके झटके बिहार के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। आधी रात को आए भूकंप से धरती थर-थर कांपने लगी और नींद से जागे लोगों में दहशत फैल गई। सभी रात के अंधेरे में अपने घरों से बाहर निकल आए।
कहां था केंद्र
भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक पिछले 15 दिनों में कई भूकंप आ चुके हैं। बीती रात नेपाल में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके बिहार और उसके कई इलाकों में महसूस किए गए। इसका केंद्र नेपाल में ही धरती से 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे रेयर ब्लड ग्रुप कौन सा? जो सिर्फ 43 लोगों की बॉडी में पाया गया
लोगों में दहशत
आधी रात को जब सब लोग सो रहे थे तो रात के करीब 2:36 मिनट पर अचानक से धरती हिलने लगी। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है। भूकंप के तेज झटकों को महसूस कर लोगों में दहशत का माहौल था। हर कोई तुरंत अपने परिजनों के साथ घर से बाहर निकल आया। न सिर्फ नेपाल में बल्कि बिहार के लोगों का भी यही हाल था। क्योंकि भूकंप के तेज झटके वहां के भी कई इलाकों में महसूस किए गए।
एक दिन पहले असम में आया था भूकंप
दिल्ली-एनसीआर में भी लगातार भूकंप आ रहा है। वहीं बीते दिन असम में भी भूकंप आया जिससे लोगों में डर का माहौल था। हालांकि अभी तक किसी भी भूकंप के बाद फिर चाहे वो हाल का नेपाल वाला ही क्यों न हो कहीं से भी जान-माल की हानि की कोई बुरी खबर नहीं आई है। लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि बार-बार धरती का यूं हिलना कोई बड़ी आपदा का संकेत भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: आपकी उम्र लंबी है या जल्द होगी मृत्यु! जानें क्या कहते हैं आपके नाखून, क्या कहती है डॉक्टर रिसर्च?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines