Earthquake: मणिपुर के मोइरांग में गुरुवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही है। इसकी गहराई 67 किमी थी। भूकंप के झटके शाम 6:51 बजे महसूस किए। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
बता दें कि बीते मंगलवार की रात दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब इसका केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद शहर था। पाकिस्तान, नेपाल, चीन, तजाकिस्तान आदि देशों में भी झटके आए थे। इस आपदा में पाकिस्तान में 13 लोगों की जान चली गई थी।
यह भी पढ़ें: EVM की विश्वसनीयता को लेकर शरद पवार के आवास पर जुटे विपक्षी नेता, दिग्विजय सिंह बोले- EC दूर करे हमारा संदेह
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंAndhra Pradesh: विशाखापट्टनम में तीन मंजिला इमारत ढही, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, कुछ घंटे पहले मनाया था बेटी का बर्थडे
मार्च में सातवीं बार डोली धरती
भारत में मार्च के 23 दिनों में छह बार भूकंप आ चुका है। लोगों में दहशत है। अभी तक लोग तुर्किये और सीरिया के विनाशकारी भूकंप को लोग भूल नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं इससे पहले कब-कब आए भूकंप
23 मार्च: 3.8 की तीव्रता से मणिपुर में भूकंप आया।
21 मार्च: 6.8 की तीव्रता से झटके आए। इसका केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद था।
12 मार्च: मणिपुर के वांगजिंग से 76 किमी दूर केंद्र था। तब भूकंप की तीव्रता 4.8 थी।
08 मार्च: 4.0 तीव्रता के साथ पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में भूकंप आया।
07 मार्च: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 4.9 तीव्रता के साथ भूकंप आया।
03 मार्च: 4.1 तीव्रता का भूकंप अरुणाचल प्रदेश में आया। इसकी गहराई 10 किमी थी।
02 मार्च: 4.0 तीव्रता का भूकंप नेपाल के पूर्वी क्षेत्र लोबुज्या में आया। तब इसकी गहराई 10 किमी थी।
खबर अपडेट हो रही है…
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines