Dwarka Expressway Tunnel: दिल्ली में जब भी आप ऑफिस या रिश्तेदारी में जाने के लिए निकलते हैं, तो ट्रैफिक जाम मिलना आम बात है। हालांकि, इसके लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली और गुरुग्राम में लोगों के जाम से छुटकारे सहित डेस्टिनेशन तक जल्द पहुंचने के लिए काम कर रही है। इसके लिए द्वारका एक्सप्रेसवे जल्द शुरू होने वाला है। जानकारी के मुताबाकि, अगले साल तक पूरे होने की संभावना है। बहरहाल, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बन रही 4 किलीमीटर लंबी टनल का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस टनल के चालू होने के बाद पानीपत, सोनीपत या फिर सिंधु बॉर्डर से आने वाले लोग सीधे सिंधु बॉर्डर के नजदीक से होकर आईजीआई एयरपोर्ट आसानी से पहुंच सकेंगे। यानी, अब आपका घंटों का सफर 20 मिनटों में तय हो जाएगा।
द्वारका एक्सप्रेस-वे टनल हाईटेक सुविधआओं से लैस
बता दें कि द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बन रही टनल 8 लेन की है। इसके बनने के बाद एयरपोर्ट, गुरुग्राम, वसंत कुंज, द्वारका और अलीपुर की तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा। हाईटेक सुविधाओं से लैस इस टनल में सीसीटीवी कैमरे, उनकी मॉनिटरिंग के लिए अलग से एक वॉर रूम भी तैयार हो रहा है। इसके साथ ही द्वारका एक्सप्रेस-वे का भी काम चल रहा है। फिलहाल, इसकी फिनिशिंग का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल के शुरू में 28 किलोमीटर का द्वारका एक्सप्रेस-वे शुरू हो जाएगा।
20 मिनट में पहुंच सकेंगे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट
द्वारका एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद पानीपत, सोनीपत या फिर सिंधु बॉर्डर से आने वाले लोग सीधे सिंधु बॉर्डर के नजदीक से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ सकेंगे। इसके बाद 20 मिनट में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। 28 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेस-वे दिल्ली के सिंधु बॉर्डर से अलीपुर के पास शुरू होता है और गुरुग्राम के हाइवे को जोड़ता है। इसके जरिए रिंग रोड पर लगभग 40 से 50 फीसदी ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
1 hr agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
10 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
11 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
12 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines