Drunk Man Reaches Petrol Pump With Python in Hand in Kerala: नशा इंसान से जो न करा दे वो कम है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। केरल में एक शख्स अपने हाथ में अजगर (Python) सांप लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। इतना ही नहीं, लोगों से कहने लगा कि मेरी फोटो खींचो। यह देख पंप पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह से लोगों ने सांप को उससे अलग किया।
कन्नूर के पेट्रोल पंप की है घटना
जानकारी के मुताबिक मामला केरल के कन्नूर का है। यहां के पेट्रोल पंप के कर्मचारी उस वक्त हैरान रह गए जब एक आदमी नशे की हालत में अपने हाथ में अजगर सांप लिए पहुंच गया। लोगों से कहने लगा कि सांप के साथ उसकी फोटो खींचो। उधर, वालापट्टनम पेट्रोल पंप के सेल्स मैन अभिषेक ने बताया कि चंद्रन (शख्स) नशे में था और अजगर सांप उनके पास आया।
यह भी पढ़ेंः गोल्ड स्मगलिंग का अटपटा तरीका, सेनेटरी पैड्स और ब्लाउज में छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर सोना, एयरपोर्ट पर दबोचे गए
अजगर ने गर्दन को घेरना शुरू किया
चंद्रन चाहता था कि हम उसके गले में अजगर सांप को डालकर उसकी फोटो खींचें। वह नशे में था, इसलिए उसे शायद यह समझ में नहीं आया कि वह क्या कर रहा है? लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बदतर हो गईं क्योंकि अजगर ने उसकी गर्दन को घेरना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह शख्स जमीन पर गिर गया। यह देख लोगों के हाथ पैर फूल गए।
इस तरह से बचाई जान
सेल्समैन ने मीडिया को बताया कि उसके कभी भी सांप का इस तरह से सामना नहीं किया था, लेकिन चंद्रन को संघर्ष करते हुए देख उसने हिम्मत दिखाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह एक बोरी लेकर आए और सांप को खींचना शुरू कर दिया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप ने अपनी पकड़ ढीली कर दी। इसके बाद सांप खुद की रेंगकर अलग हो गया। अभिषेक ने कहा कि भले ही हमें डर लग रहा था, लेकिन चंद्रन के जीवन को संकट देख हमने अपनी पूरी ताकत लगा दी।
यह भी पढ़ेंः बेटे को गोद में उठाए Airforce की महिला अधिकारी की पोस्ट वायरल, बताया- हमारे बच्चे कैसे जीवन जीते हैं?
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
29 mins agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
11 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
12 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
14 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines