Dress Code Visiting Temples: फैशन के दौर में लोग मंदिर या मॉल हर जगह कुछ भी पहन कर चले जाते हैं। उनको इस बात का एहसास तक नहीं होता है कि मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनकर जाना चाहिए। अधिकतर मंदिरों में साड़ी और सूट के अलावा बाकी कपड़े पर रोक होती है। ऐसी ही रोक अब गोवा के मंदिरों में लगने जा रह है।
1 जनवरी 2024 से दर्शनार्थियों के लिए गोवा के मंदिरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गोवा के मंदिर प्रबंधकों का कहना है कि मंदिर कोई फैशन दिखाने की जगह नहीं होती है, जो टूरिस्ट कुछ भी पहनकर आ जाते हैं। इससे मंदिर की गरिमा भंग होती है। छोटे कपड़े पहनकर मंदिर आने में मनाही है।
यह ड्रेस पहनकर आने की होगी मनाही
ड्रेस कोड लागू करने को लेकर गोवा के मंदिर प्रबंधकों ने कहा कि मंदिर की गरिमा, मान- सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए 1 जनवरी से सभी दर्शनार्थियों के लिए एक सख्त ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। अब लोग गोवा के मंदिरों में शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, स्लीवलेस टॉप, जींस और छोटी टी-शर्ट पहनकर नहीं आएगा।
मंदिर में ही दी जाएगी ड्रेस
मंदिर प्रबंधकों ने कहा कि जो लोग मंदिर में ऐसे कपड़े पहनकर आएंगे, उन्हे मंदिर समिति द्वारा ही ड्रेस दिया जाएगी, जिसमें हाथ-पैर और पेट ढकने के लिए कपड़ा दिया जाएगा। लोग अनुचित कपड़े पहनकर आते हैं, जिसकी वजह से अन्य दर्शनार्थियों को असहज महसूस होता है। 1 जनवरी से ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। मंदिर परिसर में बोर्ड भी लगाया गया है।
यह भी पढ़े: क्या रेवड़ी खाने के आप भी हैं शौकीन, बनाने का अजीब तरीका हो रहा वायरल
10 साल की उम्र के बच्चों को छूट
मंदिर प्रबंधकों ने कहा है कि 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं होगा, लेकिन 10 साल से ऊपर तक के बच्चों और वयस्कों को मंदिर के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines