DRDO WhAP Vehicles in Kashmir Valley: CRPF ने शनिवार को व्हील्ड आर्मर्ड एंफीबायस प्लेटफाॅर्म (WhAP) वाहनों को अपने बेड़े में शामिल कर लिया। इस अत्याधुनिक वाहन से सीआरपीएफ को जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी मदद मिलेगी। यह वाहन माॅडयूलर बैलेस्टिक शील्ड और ऑटोमैटिक ग्रेनेड लाॅन्चर से लैस है।
जानें क्या है खासियत
यह अत्याधुनिक वाहन जमीन और पानी दोनों अभियानों में कारगर हैं। इसमें बाई 8 का अत्याधुनिक प्लेटफाॅर्म है। इसमें एर्गोनाॅमिक्स, माॅडयूलर बैलिस्टिक सुरक्षा है। इसके अलावा यह वाहन ऑटोमैटिक ग्रेनेड लाॅन्चर से लैस है। पानी में यह नदी की धारा के विपरीत भी चल सकता है। पानी में इसकी स्पीड 8 से 10 किमी. प्रति घंटा होती है। यह पहाड़ी इलाकों में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। इसका वजन लगभग 24 टन है। इसकी लंबाई 8 मीटर और चैड़ाई 3 मीटर है। यह वाहन पुरी तरह बुलेटपू्रफ और बारूदी सुरंग से सुरक्षित हैं। यह वाहन एक स्वचालित टायर.इन्फ्लेशन सिस्टम से लैस है जो फायर करने के दौरान सटीकता का ध्यान रखती है।
सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह भारत का पहला ऐसा स्वदेश निर्मित वाहन है जो जमीन, दलदली और पहाड़ी अभियानों में कारगर हैं। फिलहाल दक्षिणी कश्मीर के सोपोर में 2 वाहनों को तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बेड़े में शामिल किए जाने से पहले यह कई जटिल परीक्षणों से गुजरा।
DRDO की लैब में किया गया विकसित
इस वाहन को DRDO की लैब में तैयार किया गया है। इसमें उपयोग की गई तकनीक भी पूर्णतः स्वदेशी है। इस वाहन में एंडवास्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस वाहन के माध्यम से आतंकवाद विरोधी अभियानों में मदद मिलेगी इसके अलावा यह यह वहां भी कारगर है जहां आतंकवादी छिपे हो।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
4 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
6 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
6 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
8 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
9 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
10 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
12 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
12 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines