DRDO launches indigenous assault rifle Ugram: रक्षा के क्षेत्र में भारत हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। भारत की कोशिश है कि इस मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर बना जाए। इसके लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रयासों और उपलब्धियों की चर्चा होती रहती है। इस बीच DRDO ने सशस्त्र बलों के लिए स्वदेशी असॉल्ट राइफल लॉन्च किया है। डीआरडीओ ने सोमवार को 7.62 x 51 मिमी कैलिबर की एक अत्याधुनिक असॉल्ट राइफल लॉन्च की जिसका नाम उग्राम (Ugram) है।
इस राइफल की रेंज 500 मीटर है और वजन चार किलोग्राम से कम है। इसे डीआरडीओ की पुणे स्थित आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एआरडीई) और हैदराबाद स्थित एक प्राइवेट फर्म, डीवीपा आर्मर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस इकाइयां इस्तेमाल कर सकें। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि यह इन सभी की जरूरतों को पूरा कर सकेगा।
ये भी पढ़ें-ICAI CA Result 2023: सीए फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कहां और कैसे करें चेक
अपनी तरह का पहला हथियार
इस राइफल का उद्घाटन डीआरडीओ के आर्मामेंट एंड कॉम्बैट इंजीनियरिंग (एसीई) सिस्टम के महानिदेशक शैलेन्द्र गाडे ने किया। सुरक्षा बलों में असाल्ट राइफलों की कमी की वजह से इसका बहुत महत्व है। ‘उग्राम’ को 100 दिनों के रिकॉर्ड कम समय में ही लॉन्च किया गया है। यह नया और अपनी तरह का पहला हथियार है।
कुल 60 करोड़ रुपये हुए खर्च
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से एके-203 राइफलों का आयात प्रभावित हुआ है। वहीं इस परियोजना पर डीआरडीओ के 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे आयात पर निर्भरता भी कम होगी।
ये भी पढ़ें-पोप फ्रांसिस ने क्यों की दुनियाभर में सरोगेसी पर बैन लगाने की मांग? यहां जानिए ‘किराए की कोख’ के बारे में
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
25 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
53 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines