Respond to Donald Trump Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-रूस तेल व्यापार पर बड़ा दावा किया, जिस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की और सवाल किया कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भारत के संरक्षक हैं? क्या डोनाल्ड ट्रंप हमारा बाप है? उन्होंने आज जो कुछ कहा और जो भी दावा किया, उसे सुनकर प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? ऐसा कौन-सा राज छिपाया जा रहा है? क्या हमें फिर से गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा जा रहा है?
ट्रंप को साफ-साफ जवाब देने को कहा
इमरान मसूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और केंद्र सरकार को उनके दावे का जवाब देना चाहिए. उनको स्पष्ट रूप से समझा देना चाहिए कि भारत रूस के साथ खड़ा है, क्योंकि वह पुराने दोस्त हैं. चाहे कुछ हो जाए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत को इग्नोर नहीं कर सकते, क्योंकि भारत इंटरनेशनल लेवल का बेहद अहम बाजार है तो भी क्या अब हम रोटी तभी खाएंगे, जब डोनाल्ड ट्रंप देंगे? ट्रंप सिर्फ अपनी भलाई का सोचता है. चीन के साथ अमेरिका का टकराव हो रहा है. ट्रंप इधर प्रधानमंत्री मोदी को दोस्त, भारत को दोस्त कहते हैं, उधर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं.
जयराम रमेश ने भी PM पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अजीब बात है कि भारत की सरकार जो फैसले लेती है, उनकी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप करते हैं. एक ओर वे भारत की और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हैं और दूसरी ओर टैरिफ लगाकर पीठ में छुरा घोंपते हैं. प्रधानमंत्री मोदी संसद में बताए कि अमेरिका के साथ अभी तक व्यापार समझौते क्यों नहीं हुआ? रूस से तेल खरीदने के पीछे की सच्चाई आखिर क्या है? क्यों भारत की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हो रही है?
राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरे हुए हैं. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को यह निर्णय लेने और घोषणा करने की अनुमति दी है कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा. बार-बार की गई अनदेखी के बावजूद वे उन्हें बधाई संदेश भेजते रहते हैं. वित्तमंत्री की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है. शर्म अल-शेख में गाजा शांति समझौता सम्मेलन में शामिल नहीं हुए. ऑपरेशन सिंदूर पर उनके द्वारा किए गए दावों का खंडन नहीं किया.
संबंधित खबरें
सलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
58 mins agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 hr agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
2 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
3 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
4 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines