Live Updates
Doda Cloudburst LIVE Updates: जम्मू के डोडा में बादल फटने से 4 लोगों की मौत
जम्मू के डोडा में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में नेटवर्क भी ठप हो गया है। घाटी में कॉलिंग सेवाएं बाधित हैं। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: जम्मू के डोडा में बादल फटने से 4 लोगों की मौत
जम्मू के डोडा में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कश्मीर में नेटवर्क भी ठप हो गया है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: पुल बंद-बस सर्विस हुई ठप
जम्मू के डोडा में बादल फटने से हर तरफ कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, मंदिर और कुछ गुफा, जिनमें मंदिर हैं वो भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा रेल सेवा ठप हो गई हैं। वहीं, पुल बंद-बस सर्विस तक ठप हो गई हैं।
Doda Cloudburst LIVE Updates: गुरदासपुर के 7 गांवों का प्रशासन से संपर्क टूटा
जम्मू कश्मीर में नदियों के तूफान के बाद लगातार पठानकोट अमृतसर में जल स्तर बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए अमृतसर जिला प्रशासन ने अजनाला के कुछ गांव को खाली कर रही है। प्रशासन की तरफ से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश की वजह से आज रात अधिक पानी आ सकता है, जिसको देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। गुरदासपुर के सात गांवों का प्रशासन से संपर्क टूट चुका है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: जम्मू रेल रूट पर भी बाढ़ का असर
पंजाब में पठानकोट जालंधर जम्मू रेल रूट पर भी बाढ़ का असर, 90 ट्रेनें बाढ़ के कारण प्रभावित
Doda Cloudburst LIVE Updates: जम्मू-उधमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लॉक
जम्मू से उधमपुर जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर भूस्खलन होने से मलबा आया और जलभराव से ट्रैफिक बाधित हुआ है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि मौसम ठीक होने और सड़क साफ होने तक यात्रा न करें। जम्मू संभाग के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। भारी-बारिश से जान और माल नुकसान हुआ है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: इन इलाकों पर मंडराया खतरा
थाथरी में बादल फटने के बाद आए मलबे ने मकान तबाह किए। सड़कें क्षतिग्रस्त की और पानी बाजारों में घुस गया। स्थानीय प्रशासन, SDRF और NDRF टीमें मौके पर मौजूद हैं। शाम तक भारी बारिश होने का अलर्ट है। आस-पास के इलाकों किश्तवाड़ और रामबन में भूस्खलन होने का खतरा मंडरा गया है। एम्बुलेंस और बचाव दल मौके फील्ड में तैनात हैं।
Doda Cloudburst LIVE Updates: हाईवे की ओर मुड़ा चिनाब का बहाव
चिनाब नदी का बहाव हाईवे की ओर मुड़ गया है, जिस वजह से जगह-जगह कटाव होने से सड़क बह गई है। हालातों को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर हाईवे को ब्लॉक कर दिया गया है, क्योंकि हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क पर पानी के साथ मलबा भी आया है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: वैष्णो देवी यात्रा की गई स्थगित
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा को भी स्थगित कर दिया गया है। लगातार देर रात से ही जम्मू-कश्मीर में तेज मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते पहले हिमकोटी मार्ग बंद रखा गया था। वहीं बारिश होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए श्राइन बोर्ड प्रशासन के द्वारा अगले कुछ घंटों तक माता वैष्णो देवी की यात्रा को भी स्थगित कर दिया गया है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में बोर्ड एग्जाम स्थगित
जम्मू और कश्मीर में खराब मौसम के कारण स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कल यानी 27 अगस्त को होने वाली कक्षा 10वीं और 11वीं की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं बोर्ड की ओर से नई तारीखों की सूचना अलग से दी जाएगी।
Doda Cloudburst LIVE Updates: कल्लू-मनाली हाईवे पर भूस्खलन
चिनाब नदी में उफान आने से पानी अपना रास्ता बनाकर निकल रहा है। वहीं डोडा में थाथरी में बादल फटने के बाद लगातार भूस्खलन हो रहा है। कुल्लू-मनाली हाईवे-3 का हिस्सा बह गया है। सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा
जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। तवी नदी में पहले से ही उफान आया हुआ था। आज डोडा में बादल फटने के बाद चिनाब नदी में भी उफान आ गया। नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे बसे लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: आपदा में गई 4 लोगों की जान
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी इलाके में बादल फटने से आई आपदा में 10 से ज्यादा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। कई बाजार और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं, जिसके चलते कुछ रास्ते बंद कर दिए गए हैं। बिजली और संचार सेवाएं बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि भी हुई है।
Doda Cloudburst LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के डोडा में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जैसी भयानक आपदा आई है। बादल फटने से डोडा जिले के थाथरी (Thathri) उप-मंडल में भारी तबाही मची है। बादल फटने से पहाड़ी से पानी और मलबे का सैलाब आया, जिससे नदियों और नालों में उफान आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि पेड़, घर और सड़कें साथ बहा ले गया। 4 लोगों की मौत भी हुई है, वहीं आपदा के चलते चिनाब नदी में उफान आने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। वैष्णो देवी यात्रा भी रोक दी गई है। जानिए आपदा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग सेंटर, प्रशिक्षण संस्थान और सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। केवल जरूी के रूप में वर्गीकृत विभागों और सेवाओं (जैसे, स्वास्थ्य, आपातकालीन प्रतिक्रिया, उपयोगिताएं, कानून और व्यवस्था, आदि) को छोड़कर।
संबंधित खबरें
क्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
1 hr agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
2 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
5 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
5 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
7 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines