हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DGP-IGP Conference: डीजीपी-आईजीपी के वार्षिक सम्मेलन की शुरुआत, गृह मंत्री अमित शाह ने की अध्यक्षता

विज्ञापन
amit shah

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में डीजीपी-आईजीपी के वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन का उद्देश्य मजबूत आंतरिक सुरक्षा के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार कर गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ के साथ-साथ साइबर सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे भाग

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली के पूसा संस्थान में शुरू हुआ। देशभर के पुलिस बलों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार को गृह मंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

बैठक में सभी खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया, जिसमें सीमा पर ड्रोन खतरे, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और नक्सल समस्या सहित साइबर सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई। 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी के बाहर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। यह सम्मेलन पहली बार दिल्ली में हो रहा है।

विज्ञापन

एम्स जैसे प्रमुख संस्थानों में साइबर हमलों को रोकना भी उद्देश्य

इसी तरह के सम्मेलन पिछले वर्षों में गुवाहाटी, कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद, टेकनपुर, केवडिया (गुजरात), पुणे और लखनऊ में आयोजित किए गए थे। बैठक में चर्चा के हिस्से के रूप में भविष्य के रोडमैप के बारे में पता चला है, जिसका उद्देश्य एम्स जैसे प्रमुख संस्थानों में साइबर हमलों को रोकना भी होगा।

गैंगस्टरों और आतंकवादी गठजोड़ के खिलाफ विशेष कार्य योजना

इसके अलावा कट्टरवाद, क्रिप्टोकरंसी का गलत इस्तेमाल, डार्क वेब के जरिए तस्करी, पूर्वोत्तर में चरमपंथी समस्याएं और सीमा प्रबंधन समेत कई अन्य मुद्दे चर्चा का हिस्सा होंगे। ड्रग सौदों को रोकने और नार्को-आतंकवाद पर नकेल कसने की योजना भी बनाई जाएगी। तटीय सुरक्षा भी तीन दिवसीय बैठक के एजेंडे में होगी जिसमें गैंगस्टरों और आतंकवादी गठजोड़ के खिलाफ विशेष कार्य योजना पर चर्चा होने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में सम्मेलन के स्वरूप में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं, जिसमें विभिन्न कोर समूहों में पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जो सम्मेलन से पहले प्रमुख आंतरिक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola