नई दिल्ली: देश में लगातार फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिंग पर गुरुवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक अरुण कुमार ने राहत भरा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीज में उन्होंने कहा कि देश की विमान प्रणाली काफी मजबूत है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1552575019166814208?s=20&t=LsGHcFCTlDs54D5pqmhb5g
आगे डीजीसीए महानिदेशक ने कहा कि घरेलू एयरलाइंस में कुछ मामूली विफलताओं का मतलब यह नहीं है कि यह यात्रियों की सुरक्षा से समझौता कर रहीं हैं।
पायलटों पर गर्व
महानिदेशक ने कहा कि “हमें अपने पायलटों पर बेहद गर्व है, जो उचित क्षमता के साथ कभी-कभार होने वाली गड़बड़ियों को दूर करते हैं,”। उन्होंने कहा इस साल कई घटनाएं सामने आईं जब विमान या तो अपने मूल स्टेशन पर वापस आ गए या खराब सुरक्षा मार्जिन के साथ गंतव्य पर उतरा।
विमान एक जटिल मशीन
आगे उन्होंने कहा कि अपेक्षित रखरखाव कार्यों के बावजूद कोई घटक विफलता की उम्मीद “अवैज्ञानिक है”। एक विमान एक जटिल मशीन है और इसमें हजारों घटक होते हैं और इसे हवाई संचालन के लिए उपयोग करना जारी रखा जा सकता है। जो उड़ान योग्यता आवश्यकताओं के अनुपालन के अधीन है,
दहशत का औचित्य नहीं
उन्होंने सवाल करते हुए कहा इस मुद्दे पर क्या इतनी दहशत फैलाने का कोई औचित्य है ? मैं स्पष्ट रूप से बता दूं कि यदि पायलट एसओपी का पालन करता है और गैर-सामान्य चेकलिस्ट
कार्रवाई करता है तो घटक-संबंधित मुद्दों में से कोई भी सुरक्षा पर कोई असर नहीं डालता है। उड्डयन एक अत्यधिक प्रक्रिया-संचालित क्षेत्र है और विश्व स्तर पर परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन है।
पर्याप्त सुरक्षा
उन्होंने कहा कि “पायलटों के लिए पर्याप्त सुरक्षा वाल्व उपलब्ध हैं जैसे मिस्ड अप्रोच, बॉल्ड लैंडिंग, रिजेक्टेड टेक ऑफ, डायवर्सन, आदि। ये एक मजबूत सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के तत्व हैं और इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए,”।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
8 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines