दिव्या अग्रवाल, नई दिल्ली : केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। इस बीच केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने मंत्रालय के कामकाज का ब्योरा दिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि पोषण ट्रैकर में मजदूर अगर माइग्रेट भी कर रहे हैं तो उसका अधिकार उन्हें दूसरे राज्य में मिल रहा है। 2022-23 में वन नेशन वन आंगनवाड़ी को मंजूरी मिली है और इसके अंतर्गत अभी तक 57,000 लाभार्थी हैं।
आंगनवाड़ी में 70,000 टॉयलेटस बनाये गए
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आगे कहा, टेक होम राशन का संकल्प लिया था जो स्मार्टफोन की मदद से अब सीधा लाभार्थी को मैसेज के जरिये पुछा जाता हैं की आपको राशन मिला है या नहीं? स्वच्छ भारत अभियान के तहत आंगनवाड़ी में 70,000 टॉयलेटस बनाये गए। वहीं, पोषण भी, पढ़ाई भी के अंतर्गत 600 करोड़ रूपए लगाए गए हैं, जिसमे आंगनवाड़ी वर्कर्स को ट्रेंड किया जायेगा। इसके लिए 40,000 मास्टर ट्रैनर्स लगाए गए हैं।
नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल लॉन्च हुआ
मिशन शक्ति के बार में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन शक्तिभारत सरकार का ऐसा प्रोग्राम जिसमे निर्भया फंड की व्यवस्था की गयी, इन 9 सालों में 42 प्रोजेक्ट्स 12000 करोड़ लगाए गए। इमरजेंसी स्पॉट सिस्टम( 112) आज हर राज्य में ये एक्टिव हैं। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल लॉन्च हुआ जिसका नंबर था 1930, इसी फंड के अंदर नेशनल फॉरेनसिक लैब हैदराबाद में ऑपरेशनल हुआ। साथ ही हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 8 शहरों में सेफ सिटी प्रोजेक्ट्स लॉन्च हुए जिसमे बसों में सेफ सिस्टम लगाए गए हैं।
चंडीगढ़ में डीएनए लैब बनाया गया
केंद्रीय मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि 1023 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाये गए हैं। इसमें ई पॉक्सो कोर्ट भी शामिल हैं। हमने चंडीगढ़ में डीएनए लैब का निर्माण करया है। रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड रिस्पांस सिस्टम लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि मातृ वंदना योजना 2010 में हमने शुरुआत किया। लेकिन हमने एक राज्य तक सिमित नहीं रखा पूरे देश में लागू किया है। 3 करोड़ 36 लाख गर्भवती महिलाओं को इसका फ़ायदा मिलेगा। अगर दूसरा बच्चा बेटी हैं तो उस महिला को 6000 मिलेगा।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
9 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines