Delhi Water Crisis: गर्मी की मार झेल रहे देश के कई राज्यों में मानसून का बेहद बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं दिल्ली के लोगों को पीने का पानी की किल्लत उठानी पड़ रही है। दिल्ली में पानी को लेकर मारा मारी हो रही है। लोगों के पास पीने का पानी भी नहीं है। ऐसे में भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोग पानी के लिए लंबी लाइनों में लगने पर मजबूर हो गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार
दिल्ली में बढ़ते जल संकट को रोकने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए पड़ेसी राज्यों से पानी देने की मांग की है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक मामले पर सुनवाई नहीं की है।
टैंकर का इंतजार
दरअसल दिल्ली के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पानी की किल्लत हो गई है। रोजमर्रा के काम तो दूर लोगों के पास पीने तक का पानी नहीं है। ऐसे में कई लोग खाली बाल्टी लेकर टैंकर की बाट जोह रहे हैं। कड़ी धूप में भी लोग पानी के लिए लंबी कतारों में लगे है। टैंकर आते ही लोगों में पानी लेने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। ऐसे में किसी को पानी मिलता है तो किसी को खाली बाल्टी के साथ ही वापस लौटना पड़ता है।
सरकार से की शिकायत
दिल्ली की गीता कालोनी और चाणक्यपुरी इलाके में टैंकर देखते ही लोग खाली बाल्टियां लेकर दौड़ पड़ते हैं। हालांकि सिर्फ एक टैंकर से लोगों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि एक टैंकर से इतनी बड़ी बस्ती की प्यास नहीं बुझ सकती है। हमने सरकार को दो बार पत्र लिखकर पानी की समस्या से रूबरू करवाया। लेकिन गरीब लोगों की कोई सुनवाई नहीं है। आलम ये है कि हमें खरीदकर पानी पीना पड़ता है। 20 रुपए की एक बोतल मिलती है और हमारी कमाई इतनी नहीं है कि हम इस पानी से पूरे परिवार का पेट भर सकें।
महाराष्ट्र में भी हुआ बुरा हाल
बता दें कि ना सिर्फ दिल्ली बल्कि महाराष्ट्र के अमरावती में स्थित मरियमपुर गांव में भी पानी का संकट जोरों पर हैं। पानी भरने के लिए महिलाओं को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। जमीन में पानी सूख चुका है और काफी जतन के बाद महिलाओं को पानी मिल रहा है।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
11 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines