नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को दीप्ति शर्मा की ‘Mankading’घटना पर चुटकी ली और अपने ट्वीट में ‘ड्राइविंग के दौरान सतर्कता’ बरतने का संदेश दिया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को ट्वीट किया, “क्यों सतर्कता महत्वपूर्ण है। बता दें कि Mankading का मतलब है कि जब नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर बल्लेबाज अपनी क्रीज छोड़ देता और गेंदबाज बॉल डिलीवरी से आउट कर दे। वह कानूनी रूप से ऐसा कर सकता है।
इससे पहले शनिवार को भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के नॉन-स्ट्राइकर एंड पर इंग्लैंड की चार्लोट डीन को Mankading के तरीके से आउट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके समर्थन व विरोध में लोग जमकर कमेंट कर रहें हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीनू मांकड़ ने पहली बार 1947-48 के दौरान भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करके ऐसा किया था। जिसने इसे Mankading का नाम दिया था।
हालांकि कई क्रिकेटरों का तर्क है कि यह खेल की भावना के खिलाफ है, यह खेल के नियमों के अनुसार पूरी तरह से कानूनी है। बता दें अकसर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्रेडिंग टॉपिट को जोड़कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करती है। ट्रैफिक पुलिस ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा क्यों ड्राइविंग के दौरान सावधानी जरूरी है।
संबंधित खबरें
भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
17 mins ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines