Newsclick Raid Opposition Targets BJP: दिल्ली में न्यूजक्लिक (NewsClick) के ऑफिस को जांच एजेंसियों ने सील कर दिया है। इससे पहले सुबह न्यूजक्लिक से जुड़े 30 ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों के घरों से लैपटॉप समेत कई चीजें जब्त की है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विपक्ष के नेताओं ने भाजपा निशाना साधना शुरू कर दिया है। राजद के नेता मनोज झा तो इतना तक कह दिया है कि ये लोग भाजपा की भजन मंडली में शामिल नहीं थे, इसलिए ये कार्रवाई हुई।
भाजपा और संघ का राजनीतिक दर्शन
दिल्ली में हुई इस छापेमारी को लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने अपने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कांग्रेस के नेता गुरदीप सप्पल ने कहा है कि यह सिर्फ तात्कालिक सावधानी का मामला नहीं है, बल्कि यह भाजपा और आरएसएस के राजनीतिक दर्शन की अभिव्यक्ति है।
यह भी पढ़ेंः Newsclick के 30 से अधिक ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की रेड, भाजपा सांसद ने संसद में लगाया था चीन से फंडिंग का आरोप
शशि थरूर बोले- सरकार ने खुद को बदनाम किया है
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कहा है कि ये लोकतंत्र की जननी की कार्रवाई नहीं है, बल्कि एक असुरक्षित और निरंकुशता वाली कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 30 पत्रकारों पर छापे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आज खुद को और हमारे लोकतंत्र को अपमानित किया है।
..क्योंकि वे भजन मंडली में शामिल नहीं हुएः मनोज झा
दिल्ली पुलिस की ओर से न्यूजक्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद सांसद मनोज झा ने इसे सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी (भाजपा) ‘भजन मंडली’ में शामिल होने से इनकार करते हैं, वे उनके खिलाफ ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना इतिहास में लिखी जाएगी और सरकार के इस कदम की उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ेंः सारा काम कराते, फिर लोहे के सरिये से मारते…सऊदी अरब से भारतीय युवक ने वॉयस मैसेज भेज सुनाई अत्याचारों की कहानी
यह भी पढ़ेंः Action against child marriage : असम में बाल विवाह को लेकर बड़ा ऐक्शन, 800 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में यहां हुई छापेमारी
जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई दिल्ली समेत एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में हुई। पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूजक्लिक के अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, भाषा सिंह, प्रवीर पुरखयस्थ, अनिंदयो चक्रबर्ती और सोहैल हाशमी के घर पर कार्रवाई की।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि इन सभी के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीन साल में करीब 38 करोड़ रुपये का संदिग्ध विदेशी लेनदेन किया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस समेत ईडी और आर्थिक अपराध शाखा भी जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines