हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डिजिटल फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग से ठगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा, कई देशों से चलता था गिरोह, मास्टमाइंड समेत 10 ठग अरेस्ट

International Digital Fraud Syndicate: दिल्ली पुलिस ने देशभर के 7 राज्यों में से 10 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो लोगों को डिजिटल फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का शिकार बना रहे थे. पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है और उन्हें यकीन है कि इसमें और भी ठगों की धर पकड़ हो सकती है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

दिल्ली पुलिस एक हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस की टीम ने इंटरनेशनल डिजिटल फ्रॉड और एक्सटॉर्शन सिंडिकेट का भंडाफोड किया है. इस कार्रवाई में मास्टरमांइड समेत 10 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि ये गिरोह देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए लोगों को डिजिटल फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का शिकार बना रहा था. पुलिस के मुताबिक सिंडिकेट के खिलाफ 61 NCRP शिकायतें दर्ज थीं और अब तक की जांच में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का खुलासा हुआ है.

ये भी पढ़ें: UPI से हो रहे सबसे ज्यादा फ्रॉड, Pay दबाने से पहले ये टिप्स जरूर जान लें

7 राज्यों से हुई गिरफ्तारी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड्स केरल, दिल्ली और मुंबई से अरेस्ट किए गए. पुलिस ने बताया कि ये ग्रुप इंटरनेशनल लेवल पर डिजिटल प्लेटफॉर्म, फर्जी कॉल्स, सोशल मीडिया और ऑनलाइन पेमेंट एप्स का इस्तेमाल कर जबरन वसूली और ठगी करता था.

विज्ञापन

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का मानना है कि वो आने वाले दिनों में और भी ठगों को गिरफ्तार कर सकती है. दिल्ली पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार और किन-किन देशों से जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ ब्लॉक करने से नहीं रुकेंगे स्पैम कॉल और मैसेज, TRAI ने बताया क्या करना है जरूरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola