देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पानी जमने लगा है. कश्मीर का तापमान माइनस में चला गया है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. IMD ने इस हफ्ते 8 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क और ठंडा रहने का अनुमान लगाया है. उत्तर भारत और मध्य भारत के 12 राज्यों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठिठुरन बढ़ेगी.
बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का भी अलर्ट
IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में मौसम थोड़ा गर्म रहेगा, लेकिन 3 राज्यों में बारिश होने का अनुमान भी है और तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो सकती हैं, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है. हिमाचल के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है. पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरा छाने की संभावना है. बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में कहीं कोहरा छाने तो कहीं कोल्ड वेव का अलर्ट है.
चल रही हैं जेट स्ट्रीम की स्पीड वाली हवाएं
IMD के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवाओं का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं के साथ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वी हवाएं चल रही है. समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 115 समुद्री मील की गति से चलने वाली जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही हैं. इस वजह से उत्तर भारत के राज्यों में ठिठुरन वाली सर्दी पड़ रही है.
इन राज्यों में बारिश होने की है संभावना
ताजा मौसमी परिस्थतियों के असर से आज 8 दिसंबर को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 10 दिसंबर तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट रहेगा.
इन शहरों में कोहरा छाने के आसार
IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर भारत के कानपुर, लखनऊ, शिमला, नैनीताल, जयपुर, भोपाल, पटना, भागलपुर, कोलकाता, कोटा, दिल्ली और मनाली में सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में भारी बर्फबारी होने के आसार हैं. राजधानी दिल्ली में भी 13 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम कोहरा भी रह सकता है.
दिल्ली-NCR में ऐसा है मौसम का हाल
IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में शीतलहर चलने से ठिठुरन वाली ठंड का प्रकोप है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान पिछले कई दिन से 10 डिग्री से नीचे चल रहा है. बीते दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रहा. अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री नीचे जा सकता है. 9, 12 और 13 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल और कोहरा छाया रहेगा.
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
10 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
10 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
12 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines