Delhi NCR Rain Update : देश के कुछ राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं तो कुछ में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जहां हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार मचा हुआ तो वहीं दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में अगले 2 दिनों में बादल नहीं बरसेंगे। आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया।
IMD ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने मौसम की स्थिति पर कहा कि मानसून अपने सक्रिय चरण में है। हमें पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण क्षेत्र, गोवा और महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश की उम्मीद है, जिसके लिए हमने रेड अलर्ट भी जारी किया है। अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल-उत्तराखंड में ‘बर्बादी’ के बादल, 10 वीडियो में देखें तबाही का खौफनाक मंजर
जानें कब होगी बारिश?
आईएमडी के अनुसार, जहां मध्य प्रदेश में 4-6 अगस्त के दौरान हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5-6 अगस्त और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त को जमकर बादल बरसेंगे। पूर्वी राजस्थान में 5 अगस्त को और पश्चिमी राजस्थान में 5-6 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले दो दिनों तक जमकर बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र और गोवा में 5-6 अगस्त को बरसात होगी।
हिमाचल के 6 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें कांगड़ा, ऊना, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। राज्य में 7 व 8 अगस्त को तेज आंधी के साथ जमकर बारिश होगी। पिछली बारिश से मची तबाही को लेकर सुरक्षा बलों की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Landslide: कहीं बादल फटा तो कहीं लैंडस्लाइड, पहाड़ों में जान लेने पर तुली बारिश, डरा देंगे ये 10 वीडियो
उत्तराखंड में भी अलर्ट
उत्तराखंड में भी आफत की बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने चार जिले उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में सोमवार को और हरिद्वार, यूएसनगर में मंगलवार को बरसात हो सकती है। पूरे राज्य में बुधवार को बादल बरसने के आसार हैं।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines