PM Modi Praise Delhi Metro Rail Corporation: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) सुविधाएं और सहूलियतें बढ़ाने के साथ नए-नए रिकॉर्ड भी बना रहा है। ताजा डेवलपमेंट यह है कि दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की संख्या के लिहाज से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है, वह भी सिर्फ 24-48 घंटे के भीतर।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पिछले महीने 28 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में 68.16 लाख लोगों ने यात्रा की थी, लेकिन इसके अगले ही दिन 29 अगस्त को 69.94 लाख लोगों ने मेट्रो में सफर कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। यह दिल्ली मेट्रो के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
पीएम मोदी ने की तारीफ
दिल्ली मेट्रो रेल निगम की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है- ‘बढ़िया खबर’। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हमारे सभी शहरी केंद्रों में आधुनिक और आरामदेह सार्वजनिक यातायात उपलब्ध हों। वहीं, डीएमआरसी ने प्रधामंत्री नरेन्द्र की प्रशंसा पर आभार जताया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली मेट्रो की इस उपलब्धि को लेकर सोशम मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था, इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
गौरतलब है कि 10 फरवरी, 2020 को दिल्ली मेट्रो में 66 लाख 18 हजार रुपये 717 लोगों ने यात्रा की थीं। इस दौरान दिल्ली के शाहीन में नागरिकता संसोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर प्रदर्शन चल रहा था और नोएडा और गाजियाबाद के लोग फरीदाबाद जाने के लिए मेट्रो का ही सहारा ले रहे थे। ऐसे में अधिक लोगों ने मेट्रो को तरजीह दी।
Delhi Metro में करते हैं सफर तो ध्यान से पढ़ लें यह खबर, वरना होगी ‘बदनामी’; देना होगा जुर्माना भी
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines