जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर श्रीनगर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शनिवार रात जयपुर डायवर्ट कर दिया गया, जिस पर उनकी ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हवाई अड्डे की अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया X पर अपनी भड़ास निकाली। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति खराब होने के कारण फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया था, जिससे वह देर रात तक जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे रहे। उमर अब्दुल्ला ने देर रात करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन की सीढ़ियों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
नाराज हुए उमर अब्दुल्ला
जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर इंतजार के बाद फ्लाइट रात 2 बजे दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हुई और आखिरकार दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई, लेकिन इस देरी और असुविधा से सीएम उमर अब्दुल्ला काफी नाराज हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
क्या कहा उमर अब्दुल्ला ने ?
उन्होंने एक्स पर देर रात किए अपने पोस्ट में दिल्ली एयरपोर्ट पर भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली एयरपोर्ट एक ब्लडी शिट शो है (माफ कीजिए मेरी भाषा के लिए, लेकिन मैं फिलहाल विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से निकलने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया और इसलिए मैं यहां सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे।’
उमर अब्दुल्ला का पोस्ट वायरल
पहले पोस्ट के लगभग तीन घंटे बाद अब्दुल्ला ने एक और पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘यदि किसी को आश्चर्य हो रहा हो तो मैं बता दूं कि मैं सुबह 3 बजे के बाद ही दिल्ली पहुंचा हूं।’ उमर अब्दुल्ला का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने दिल्ली एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कुछ ने मौसम को जिम्मेदार ठहराया, जबकि कई लोगों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल और कोऑर्डिनेशन की कमी पर भी निशाना साधा।
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
पिछले एक हफ्ते से ज्यादा देरी झेल रहे दिल्ली एयरपोर्ट ने रविवार सुबह यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। एयरपोर्ट के मुताबिक, हवा के बदलते रुख की वजह से एयरलाइंस को देरी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय और विनियामक प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उड़ानों के आगमन के लिए एयर ट्रैफिक फ्लो प्रबंधन उपायों को आज लागू किया जाएगा। दिल्ली हवाई अड्डे पर टर्मिनलों और तीन रनवे पर अन्य सभी परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे फ्लाइट शेड्यूल के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहें।’ इसमें आगे कहा गया है, ‘हमें किसी भी असुविधा के लिए खेद है और हम आपकी समझदारी की सराहना करते हैं।’
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
40 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
57 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines